×

फिर दहला पाकिस्तान: मस्जिद के बाद अब यहां हुआ बड़ा धमाका, मचा हड़कंप

पाकिस्तान में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गये। बता दें कि ये धमाका रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के पास हुआ है।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Jan 2020 3:38 AM
फिर दहला पाकिस्तान: मस्जिद के बाद अब यहां हुआ बड़ा धमाका, मचा हड़कंप
X

रावलपिंडी: पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार को बड़ा धमाका (Blast) हो गया,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गये। बता दें कि ये धमाका रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल (Adiala Jail) के पास हुआ है। इस जोरदार विस्फोट के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गयी और धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है।

खबर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से है, जहां रावलपिंडी शहर में शनिवार को हुए एक बड़े धमाके के बाद अफरातफरी मच गयी। धमाका अदियाला जेल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर सुरक्षाबल तैनात है। अभी तक धमाका किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: पाक BAT ने सेना के पोर्टर का काटा सिर, आर्मी चीफ ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- सैन्य…

मस्जिद में धमाके में 16 लोगों की मौत:

इससे पहले शुक्रवार को भी बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में भी धमाका हुआ था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गयी थी। दरअसल, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में बम विस्फोट हो गया। इसमें एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 अन्य जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ें: बड़ा नाव हादसा : तुर्की के एजियन तट पर 8 बच्चों समेत 11 की मौत

इस बारे में जानकारी देते हुए क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज़्ज़ाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में डीएसपी अमानुल्ला शामिल हैं।

बताया गया कि मृत पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोट किया गया है। पिछले महीने भी अज्ञात बंदूकधारियों ने डीएसपी के बेटे की क्वेटा में हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: भारतीयों को यहां मिल रहे हीरे, ऐसे एक झटके में बन रहे करोड़पति

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!