×

पाकिस्तान की बर्बादी शुरू: इमरान हुए परेशान, इस मामले में रैकिंग आई नीचे

पाकिस्तान कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपने ही बनाये हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर से नीचे गिर गया है।

Shreya
Published on: 26 May 2023 3:27 PM GMT
पाकिस्तान की बर्बादी शुरू: इमरान हुए परेशान, इस मामले में रैकिंग आई नीचे
X
पाकिस्तान की बर्बादी शुरू: इमरान हुए परेशान, इस मामले में रैकिंग आई नीचे

नई दिल्ली: पाकिस्तान कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपने ही बनाये हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर से नीचे गिर गया है। दरअसल, कल यानि कि शनिवार को हर दुनियाभर में शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार ये पाया गया है कि, पाकिस्तान शांति मोर्चे पर ज्यादा सुधार नहीं कर पाया है। इसके अलावा शांति को लेकर वार्षिक वैश्विक सूचकांक पर पाकिस्तान दो रैंकिग नीचे चला गया है। जिसके बाद पाकिस्तान की रैंकिग 163 देशों में 153वें स्थान पर है।

अफगानिस्तान और सीरिया हिंसक देशों में शामिल-

सिडनी स्थित थिंक टैंक ने बताया है कि, जीपीआई यानि ग्लोबल पीस इंडेक्स में वैश्विक शांति के औसत स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि साल 2008 के बाद शांति के स्तर में 3.78 प्रतिशत गिरावट आई है। इस लिस्ट में आइसलैंड दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण देशों में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। वहीं इस लिस्ट में अफगानिस्तान और सीरिया सबसे हिंसक देशों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: तुरंत कर दें डिलीट! ये एप्स सुन रहे हैं आपकी प्राइवेट बातें, हो जायें सावधान

भारत की भी स्थिति चिंताजनक-

हालांकि इस सूची में भारत की स्थिति भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। भारत अपने पायदान से 4 पायदान खिसकर 163 देशों में 141वें स्थान पर है। भारत, जापान, फिलीपींस, चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और वियतनाम समेत कुल 9 देश ऐसे हैं जहां जलवायु से जुड़े कई तरह के खतरे हैं। भारत में दुनिया का सातवां सबसे बड़ा प्राकृतिक खतरा बताया गया है।

यूरोप है सबसे शांतिपूर्वक महाद्वीप-

इस सूची में यूरोप को दुनिया के अन्य महाद्वीपों के मुकाबले का सबसे शांतिपूर्वक देश बताया गया है। हालांकि 2008 के मुकाबले यहां के देशों की रैंकिंग खिसकी है लेकिन आइसलैंड एकमात्र नार्डिक देश है, जिसने अपनी रैंकिग मे सुधार किया है।

यह भी पढ़ें: हिन्दु नहीं मुस्लिम हैं ये एक्टर्स, 99 पर्सेन्ट लोग नहीं जानते ये बड़ी बात

Shreya

Shreya

Next Story