×

जानिए नॉर्वे में ऐसा क्या हुआ कि आगबबूला हो गया पाकिस्तान

नॉर्वे के क्रिस्टियानसैंड शहर में प्रदर्शन के दौरान पवित्र कुरान जलाने का मामले सामने आया है। इसके लेकर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई और नॉर्वे के राजदूत केजेल गन्नार एरिकसन को समन किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस घटना को लेकर सरकार और पाकिस्तान के लोगों की तरफ से चिंता जताई है।

Dharmendra kumar
Published on: 25 Nov 2019 2:42 PM GMT
जानिए नॉर्वे में ऐसा क्या हुआ कि आगबबूला हो गया पाकिस्तान
X

नई दिल्ली: नॉर्वे के क्रिस्टियानसैंड शहर में प्रदर्शन के दौरान पवित्र कुरान जलाने का मामले सामने आया है। इसके लेकर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई और नॉर्वे के राजदूत केजेल गन्नार एरिकसन को समन किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस घटना को लेकर सरकार और पाकिस्तान के लोगों की तरफ से चिंता जताई है।

नॉर्वे में एक इस्लाम विरोधी समूह के नेता लार्स थॉर्सेन ने कुरान की एक किताब में आग लगा दी जबकि एक अन्य दक्षिणपंथी समूह आर्ने टुम्यर ने कुरान की दो प्रतियां कूड़ेदान में फेंकी थीं। इन संगठनों ने इस्लाम विरोधी प्रदर्शन आयोजित किया था। इस रैली के लिए स्थानीय प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी कि आयोजक अपने ऐलान के मुताबिक कुरान नहीं जलाएंगे।

यह भी पढ़ें...

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपने बयान में कहा नॉर्वे के राजदूत को बता दिया गया है कि ऐसी घटनाओं से पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया के 1.3 अरब मुसलमानों की भावनाएं आहत होती हैं। पाकिस्तान ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्रिस्टियानसैंड जैसी घटनाओं को आजादी की अभिव्यक्ति के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता है।

पाकिस्तान ने नॉर्वे की सरकार से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना दोहराई जा सकें।

यह भी पढ़ें...कमाल की डिवाइस, एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर कर सकेंगे टच

नॉर्वे के राजदूत एरिक्सन ने ट्वीट कर कहा कि नॉर्वे की सरकार कुरान जलाने जैसी गतिविधियों को मंजूरी नहीं देती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पुलिस ने प्रदर्शन रोक दिया था।

उन्होंने कहा कि नॉर्वे में हर किसी को अभिव्यक्ति का अधिकार है और बिना किसी प्रताड़ना के अपने धर्म का पालन करने की आजादी है। ओस्लो में पाकिस्तानी राजदूत जहीर परवेज खान को नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के सामने पाकिस्तान के विरोध को दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें...भारत को दहलाने की बड़ी साजिश, ISIS मॉड्यूल के तीन संदिग्ध यहां से गिरफ्तार

राइट विंग ग्रुप 'स्टॉप द इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे' (SION) ने पिछले सप्ताह भी एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने की कोशिश की थी। इस घटना से नॉर्वे की मुस्लिम आबादी में गुस्सा फैल गया था।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र: सियासी ड्रामे के बीच देवेंद्र फडणवीस ने चला ये बड़ा कार्ड

नॉर्वे की कुल आबादी 50 लाख है जिसमें 150,000 मुस्लिम है। मानवाधिकार संगठन और दूसरे लोग नॉर्वे की सरकार पर मुस्लिम विरोधी भावनाओं के उभार के खिलाफ निष्क्रिय और मौन रहने का आरोप लगाते रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story