×

पाकिस्तान में आतंकियों का अंत! मारे गए इतने दहशतगर्द, हमले की साजिश नाकाम

बलूचिस्तान प्रांत में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये सभी आतंकी प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से जुड़े हुए थे।

Shivani Awasthi
Published on: 9 March 2021 4:04 AM GMT
पाकिस्तान में आतंकियों का अंत! मारे गए इतने दहशतगर्द, हमले की साजिश नाकाम
X
बलूचिस्तान में सेना की वहशत के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज उठाने वाली महिला एक्टिविस्ट करीमा बलोच की कनाडा में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

लखनऊ: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया। ये सभी आतंकी प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से जुड़े हुए थे। सुरक्षाबलों को खुफ़िया जानकारी मिली थीं कि आतंकी कहां छिपे हैं, जिसके बाद अभियान चला कर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को तगड़ा झटका दिया। बता दें कि अलगाववादी संगठन बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। सेना ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के 5 आतंकी मारे गए

दरअसल, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त को देश का अशांत क्षेत्र माना जाता है। यहां आतंकी गतिविधि और बगावती मामले समय समय पर सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी समूह के 5 दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इस बारे में क्वेटा में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी में जानकारी दी।

ये भी पढ़ेँ- जल उठा कोलकाता: 9 मौतों से मचा कोहराम, ममता-मोदी ने किया मुआवजे का एलान

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने ढेर किए आतंकी

उन्होंने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी मिली थीं कि अलगाववादी संगठन से जुड़े ये आतंकवादी क्वेटा में एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। जिसके बाद सेना ने अभियान चलकर उनकी तलाश की, वहीं जब सुरक्षाबलों में आतंकियों के ठिकाने पर छापामारी की, तो आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं।

Terrorist

सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मारने में सफलता हासिल हुई, हालांकि कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलें।

ये भी पढ़ेँ- दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत

बड़े आतंकी हमले की थी साजिश, विस्फोटक बरामद

बताया जा रहा है कि ये पांचों आतंकवादी श्रमिकों और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल थे। आतंकवादियों के ठिकाने से 10 किलोग्राम विस्फोटक, तीन डेटोनेटर और दो विस्फोट छड़ें, दो ग्रेनेड, तीन कलाशनिकोव राइफल, 100 गोलियां, एक रिमोट संचालित यंत्र और 13 ‘बैटरी सेल’ भी बरामद हुए हैं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story