×

पाकिस्तानी महिला की ये हरकत तो देखो, ऐसा करना पड़ गया इनको बहुत महंगा

मामला सऊदी अरब का है, जहां पर काम करने वाली पाकिस्तानी मूल की एक महिला ने सरेराह चलते पुरुषों की हूटिंग की, जिसके बाद महिला को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shreya
Published on: 22 Nov 2019 7:10 AM GMT
पाकिस्तानी महिला की ये हरकत तो देखो, ऐसा करना पड़ गया इनको बहुत महंगा
X

सऊदी अरब: अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कों ने लड़की को सरेराह छेड़ा, लेकिन इस बार मामला विपरीत है। मामला सऊदी अरब का है, जहां पर काम करने वाली पाकिस्तानी मूल की एक महिला ने सरेराह चलते पुरुषों की हूटिंग की, जिसके बाद महिला को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्योंकि उसने सऊदी शासन के नियमों का उल्लंघन किया था।

सऊदी अरब में ब्यूटीशियन है महिला

पाकिस्तानी मूल की ये महिला सऊदी अरब में एक ब्यूटीशियन के तौर पर काम करती है। सड़क पर पुरुषों के गुरजरने पर उन्होंने हूटिंग की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये पूरी घटना जेद्दा के क्रोनिक में हुई थी।

यह भी पढ़ें: 14 साल शासन करने के बाद देश छोड़ भागे इवो मोरालेस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महिला अपनी कार में बैठकर, शायद ई सिगरेट पी रही थी। तभी किसी ने कार की खिड़की से पुरुषों की हूटिंग करने का उनका एक वीडियो बना लिया। इस मामले की वीडियो पहले स्नैपचैट पर शेयर हुई और फिर बाद में ये ट्वीटर पर भी वायरल हो गया। वीडियो में महिला को अरबी भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है। हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि, वो महिला पाकिस्तान मूल की है।

यह भी पढ़ें: कुछ के रिश्ते होंगे दागदार, कुछ को मिलेगा माल,जानिए शुक्र के धनु में गोचर का प्रभाव

वीडियो में महिलाएं कुछ पुरुषों पर टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक महिला राह से गुजर रहे पुरुष को लेकर कहती है कि, अगर उसका अबाया खूबसूरत होता तो मैं उसके साथ फ्लर्ट करती।

लोगों ने जताई नाराजगी

जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों की इस पर नाराजगी सामने आने लगी। जिसे देखते हुए महिला और उसकी दोस्त मदीना भाग गए। हालांकि, मदीना में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सरकार बनते होगा किसानों का कर्जमाफ, मोदी के प्रोजेक्ट को रोकेगी शिवसेना

महिला ने मांगी माफी

वहीं गिरफ्तारी से पहले महिला का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने माफी मांगी है। इस वीडियो में वीडियो में महिला रोते हुए नजर आ रही है और कहती है कि, उसका मकसद किसी को आहत करने का नहीं था।

सऊदी में इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं दी। महिला की गिरफ्तारी पर लोगों ने संतोष जताया है।।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की लाडली का वीडियो आया सामने, इस तरह फ्रेंड्स के साथ कर रही हैं मस्ती

Shreya

Shreya

Next Story