×

Pak राजदूत की हुई खूब फजीहत, चाणक्य-पाणिनि को बताया था पाकिस्तान की संतान

पाकिस्तान के राजदूत कमर अब्बास खोखर ने प्राचीन भारत की शान रहे तक्षशिला को 'प्राचीन पाकिस्तान' का हिस्सा बता दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अर्थशास्त्र के लेखक चाणक्य और महान भाषाविद् पाणिनि को पाकिस्तान की संतान बता डाला है।

Newstrack
Published on: 14 Dec 2020 6:34 AM GMT
Pak राजदूत की हुई खूब फजीहत, चाणक्य-पाणिनि को बताया था पाकिस्तान की संतान
X
सोशल मीडिया पर प्रियराज नाम के एक यूजर ने लिखा, 14-15 अगस्त से पहले कोई पाकिस्तान था ही नहीं। इसलिए पाकिस्तान के प्राचीन इतिहास का तो सवाल ही नहीं उठता है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को इतिहास से जुड़े गलत तथ्य पेश करने पर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दुनिया भर में उनकी जमकर फजीहत भी हो चुकी है।

अब वियतनाम में पाकिस्तान के राजदूत कमर अब्बास खोखर ने भी इतिहास से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है। जिसके बाद से एक बार फिर से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की फजीहत हो रही है। लोगों के सामने उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा है।

दरअसल ये पूरा मामला कुछ यूं है कि पाकिस्तान के राजदूत कमर अब्बास खोखर ने प्राचीन भारत की शान रहे तक्षशिला को 'प्राचीन पाकिस्तान' का हिस्सा बता दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अर्थशास्त्र के लेखक चाणक्य और महान भाषाविद् पाणिनि को पाकिस्तान की संतान बता डाला है।

उन्होंने ट्वीट के जरिये ये बात कही है। हालांकि, जिस अकाउंट से ये ट्वीट किया गया है, वो वेरिफाइड नहीं है लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है। लोग उनके ट्वीट पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इतिहास से जुड़े गलत फैक्ट्स दुनिया के सामने रहने पर कई यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास ली है।

प्रधानमंत्री की मौत: इस देश में मचा कोहराम, कोरोना वायरस ने ले ली जान

Qamar Abaas Pak राजदूत की जमकर फजीहत, चाणक्य-पाणिनि को बताया था पाकिस्तान की संतान (फोटो:सोशल मीडिया)

क्या था वो ट्वीट?

दरअसल खोखर ने जो ट्वीट किया था, उसमें लिखा था। तक्षशिला विश्वविद्यालय का एरियल व्यू फिर से बनाया गया है। तक्षशिला 2700 साल पहले प्राचीन पाकिस्तान में आज के इस्लामाबाद के नजदीक स्थित थी। 16 देशों से 64 अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करने 10,500 से ज्यादा छात्र यहां आते थे। यहीं पाणिनि जैसे विद्वानों ने भी पढ़ाई की थी।

पाकिस्तानी राजनयिक ने इसके बाद दुनिया के पहले भाषाविद् पाणिनि और अर्थशास्त्र के लेखक चाणक्य को प्राचीन पाकिस्तान' की संतान भी बता दिया।खोखर ने दो वीडियो भी पोस्ट किए जिनमें ऐसे ही तमाम फर्जी दावे किए गए थे।

जैसा ही उनका ये ट्वीट पोस्ट हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी राजनयिक के इस दावे की हवा निकाल कर रख दी। ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और #ancientpakistan ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा।

ये भी पढ़ेंः भयानक आतंकी हमला: कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या, किया सैकड़ों बच्चों का अपहरण

Qamar Abaas Pak राजदूत की जमकर फजीहत, चाणक्य-पाणिनि को बताया था पाकिस्तान की संतान (फोटो:सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

प्रियराज नाम के एक यूजर ने लिखा, 14-15 अगस्त से पहले कोई पाकिस्तान था ही नहीं। इसलिए पाकिस्तान के प्राचीन इतिहास का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। विकीपीडिया पर ही एक बार सर्च कर लीजिए तो पता चल जाएगा कि तक्षशिला मौर्य साम्राज्य में ज्ञान का केंद्र हुआ करता था।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्राचीन पाकिस्तान? पाकिस्तान का अस्तित्व 2700 साल पहले था? एक बात और कि पाणिनि संस्कृत के विद्वान थे।आप जो बता रहे हैं, वो प्राचीन भारत का इतिहास है।

आपका इतिहास 1947 से पहले का नहीं है। इस्लाम भी 1400 साल पहले आया। तक्षशिला 2700 साल पहले मौजूद थी, आपने कहां चूक कर दी?'

ये भी पढ़ेंः 63 आतंकियों के उड़े चीथड़े: ठिकानों पर रॉकेट हमला, 72 घंटों में दहशतगर्दों का खात्मा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story