×

भयानक आतंकी हमला: कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या, किया सैकड़ों बच्चों का अपहरण

आतंकियों ने कंकारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय पर हमला बोल दिया। दहशतगर्दों ने पहले स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की हत्या की और इसके बाद हथियार लेकर परिसर में घुस गए। जिस दौरान हमला हुआ उस दौरान 800 से अधिक बच्चे स्कूल में मौजूद थे।

Newstrack
Published on: 13 Dec 2020 2:45 PM GMT
भयानक आतंकी हमला: कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या, किया सैकड़ों बच्चों का अपहरण
X
आतंकवादियों ने उत्तरी कातसिना प्रांत में एक स्कूल पर हमला किया। इसमें उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर करीब 400 बच्चों को किडनैप कर लिया है।

नई दिल्ली: नाइजीरिया में एक बार फिर आतंकियों ने बड़ा हमला बोला है। आतंकवादियों ने उत्तरी कातसिना प्रांत में एक स्कूल पर हमला किया। इसमें उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर करीब 400 बच्चों को किडनैप कर लिया है। नाइजीरिया के मीडिया में अधिकारियों के हवाले से यह बातें कही गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने कंकारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय पर हमला बोल दिया। दहशतगर्दों ने पहले स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की हत्या की और इसके बाद हथियार लेकर परिसर में घुस गए। जिस दौरान हमला हुआ उस दौरान 800 से अधिक बच्चे स्कूल में मौजूद थे।

बच्चों की तलाश जारी

स्थानीय शिक्षा आयुक्त बादमासी चारांची ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 406 बच्चे सुरक्षित वापस आ गए हैं, तो अन्य बच्चे अभी लापता हैं जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि ये बच्चे पूरी रात आस-पास की झाड़ियों में छिप कर अपनी जान बचाई और सुबह अपने-अपने घर लौट आए।

ये भी पढ़ें...63 आतंकियों के उड़े चीथड़े: ठिकानों पर रॉकेट हमला, 72 घंटों में दहशतगर्दों का खात्मा

नाइजीरिया पुलिस, सेना और वायु सेना भी लापता बच्चों की तलाश करने में लगी हुई है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Terrorist Attack on Nigria School

आतंकियों ने 110 लोगों की कर दी थी हत्या

इससे पहले भी नाइजीरिया में बहुत भयानक आतंकी घटना हुई थी। इस आतंकी घटना में करीब 110 लोगों को मार दिया गया था। मारे जाने वाले लोगों में किसान और मछुआरे शामिल थे। खूंखार आतंकियों ने लोगों के सिर काट डाले। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार बताया गया। इस आतंकी हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बनाया था। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की थी।

ये भी पढ़ें...आतंकियों ने काटे 110 सिर: हैवानियत से कांपी दुनिया, बेरहमी से मार डाला सभी को

संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने बताया था कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे। वहीं शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ें...LAC पर हो गया हाई अलर्ट जारी, चीन के इस फौलादी सूट से चौकन्नी हुई सेना

आतंकी घटना में नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा था कि इस हमले से पूरा देश घायल हो गया था। वहीं, बीते महीने भी दो अलग-अलग घटनाओं में बोको हराम ने 22 किसानों को मार दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story