रूस में पुतिन के खिलाफ हल्ला बोल: सड़क पर उतरे लाखों लोग, हजारों गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के बताती है कि मॉस्को में पुलिस प्रदर्शनाकारियों को पीटती और घसीटती हुई दिखी। विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी 17 जनवरी को की गई थी। नवेलनी पुतिन के सबसे चर्चित आलोचक के रूप में जाने जाते हैं।

Chitra Singh
Published on: 24 Jan 2021 8:47 AM GMT
रूस में पुतिन के खिलाफ हल्ला बोल: सड़क पर उतरे लाखों लोग, हजारों गिरफ्तार
X
रूस में पुतिन के खिलाफ हल्ला बोल: सड़क पर उतरे लाखों लोग, हजारों गिरफ्तार

मॉस्को: रूस की पुतिन के सबसे चर्चित आलोचक माने जाने वाले अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों ने पुतिन सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। पुतिन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे समर्थकों की बीते शनिवार रात को पुलिस के साथ झड़प हो गई। बता दें कि 17 जनवरी को अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके कारण उनके समर्थक पुतिन सरकार से काफी नाराज है। नाराज समर्थकों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में करीब 100 शहरों के लोग शामिल हुए है।

नवलनी की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन

रूस में विपक्षी नेता अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) की गिरफ्तारी को लेकर लाखों समर्थकों ने बड़ें पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्ता दिखाई। पुलिस के इस बर्बरता को देखकर पूरी दुनिया उनकी निंदा कर रही है। बता दें कि इस प्रदर्शन में अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) की पत्नी यूलिया (Yulia) ने भी हिस्सा ली। प्रदर्शन कर दौरान पुलिस ने यूलिया (Yulia) को भी हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें…कांपी आतंकियों की फौज: हाफिज सईद को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया फैसला

1200 लोग गिरफ्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के बताती है कि मॉस्को में पुलिस प्रदर्शनाकारियों को पीटती और घसीटती हुई दिखी। विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी 17 जनवरी को की गई थी। नवेलनी पुतिन के सबसे चर्चित आलोचक के रूप में जाने जाते हैं। वहीं एक NGO ने इस प्रदर्शन के बारे में कहा है, “सिर्फ मॉस्को में पुलिस ने 1200 लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे रूस में 3100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने नवेलनी की रिहाई की मांग की और 'पुतिन सत्ता छोड़ो' के नारे लगाए।”

Alexei Navalny

हम डर-डरकर थक गए हैं- प्रदर्शनकारी

रूस में प्रदर्शन कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, “हम डर-डरकर थक गए हैं। हम नवेलनी या अपने लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने बेटे के लिए आए हैं क्योंकि रूस में कोई भविष्य नहीं दिख रहा है।" वही एक महिला भी कहती है, “रूस जेल में बदल चुका है, इसलिए हमने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया।” बता दें कि इस प्रदर्शन में रूस के सुदूर पूर्वी इलाका, साइबेरिया, मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के लोग शामिल है। इस विरोध में ना केवल छात्र बल्कि बुजुर्ग लोग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें…क्या आप जानते हैं, Joe Biden पचास साल से देख रहे थे इसका सपना

2020 में नवलनी को दिया गया था जहर

पुतिन सरकार के राज में हो रहे इस प्रदर्शन को देख एक एक्सपर्ट्स ने कहा, “रूस में इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की घटना अभूतपूर्व है।” कहा जाता है कि रूस में अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) को अगस्त 2020 में जहर भी दिया गया था, जिसके इसके बाद वे जर्मनी चले गए थे। जब वो मॉस्को पहुंचे तो उन्हें ये कहकर पुलिस ने हिरासत में लिया कि अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) ने पैरोल की शर्तों को तोड़ा है, जिसके कारण उन्हें दोषी भी करार दिया गया है। हालांकि, अलेक्सेई नवलनी (Alexei Navalny) कहते है कि ये आरोप उन्हें चुप कराने के लिए किया गया।”

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story