×

देखो पाकिस्तान: मोदी-ट्रंप की यारी बस जल्द पड़ेगी तुमको भारी

ह्यूसटन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों को सम्बोधित किया था।

Shreya
Published on: 30 May 2023 4:20 PM GMT
देखो पाकिस्तान: मोदी-ट्रंप की यारी बस जल्द पड़ेगी तुमको भारी
X

ह्यूसटन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों को सम्बोधित किया था। इस कार्यक्रम के बाद पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती की तारीफें हो रही हैं।

दोनों की दोस्ती है मिसाल-

इस दौरान ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका दो ऐसे महान लोकतंत्र में शुमार हैं जो अपने देश के नागरिकों की समृद्धि और सुरक्षा के लिए एक साथ खड़े हैं। ट्रंप ने इस दौरान खुद को व्हाइट हाउस में भारत का सबसे ज्यादा विश्वास करने वाला मित्र बताया है। पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वो भारत के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ये दोनों देशों के हित में है।

Donald Trump and Pm Modi

‘वी द पीपल’ से शुरु हैं दोनोें देशों के संविधान-

साथ ही ट्रंप ने भारत औऱ अमेरिका के संविधान के बारे में बोलते हुए कहा कि दोनों के दस्तावेज एक जैसे ही सुंदर शब्दों ‘वी द पीपल’ से शुरु होते हैं। ये दिखाता है कि दोनों ही देश अपने नागरिकों के लिए कितने समर्पित हैं। दोनों ही देश अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए सजग हैं।

साथ ही भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बोला कि, इस समुदाय के करीब 40 लाख लोगों ने यहां की संस्कृति को समृद्ध बनाने के साथ-साथ अमेरिकी मूल्यों की रक्षा भी की है। उन्हें अमेरिका के नागरिकों के रुप में देखना गर्व की बात है। इसके लिए सबका धन्यवाद!

Donald Trump and Pm Modi

पाकिस्तान को किया इशारा, आतंकवाद के खिलाफ खड़ें हैं हम-

ट्रंप ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनों ही देश कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ गर्व से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही देश जानते हैं कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी।

Donald Trump and Pm Modi

लोकतंत्र की क्षमताएं हैं असीमित- ट्रंप

साथ ही ट्रंप ने कहा कि दोनों देश साबित कर रहे हैं कि लोकतंत्र की क्षमताएं सीमित नहीं हैं। दोनों देश अपने संबंध को आज औऱ गहरा कर रहे हैं। दोनों ही देश अपने नागरिकों भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। हमारा ये प्रयास लाखों की गरीबी कम करने के साथ-साथ विश्व को नई तकनीक और बेहतर भविष्य की अग्रसर होगा।

Donald trump

एक साथ किया लोगों को संबोधित-

हाउडी मोदी के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप की सराहन करते हुए कहा कि, ट्रंप आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं और मैं उनसे ये आर्ट सीख रहा हूं। उनके साथ बातचीत के सकारात्मक परिणाम ही आयेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें सपरिवार इंडिया आने न्यौता भी दिया। इसके बाद दोनों स्टेडियम में आए लोगों का समंबोधन करते हुए वहां से निकल गए। इस दौरान भी उनकी दोस्ती साफों-साफ देखने को मिल रही थी।

Donald Trump and Pm Modi

यह भी पढ़ें: हाउडी मोदी: जानिए क्यों पहले दुखी थी कांग्रेस, अब मना रही खुशी

Shreya

Shreya

Next Story