×

पोप फ्रांसिस ने प्रवासियों की मदद के लिए दान किये पांच लाख डॉलर

पोप से जुड़े पीटर पेंस ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि को मेक्सिको की 16 धार्मिक मंडलियों के 27 प्रोजेक्टों के बीच वितरित किया जायेगा।

SK Gautam
Published on: 28 April 2019 4:29 PM GMT
पोप फ्रांसिस ने प्रवासियों की मदद के लिए दान किये पांच लाख डॉलर
X

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने मेक्सिको में प्रवासियों की मदद के लिए पांच लाख डॉलर दान किये हैं। यह राशि प्रवासियों को भोजन, आवास और बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराने पर खर्च की जायेगी।

पोप से जुड़े पीटर पेंस ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि को मेक्सिको की 16 धार्मिक मंडलियों के 27 प्रोजेक्टों के बीच वितरित किया जायेगा।

हाल के महीनों में होंडुरास, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला से हजारों की संख्या में प्रवासी मेक्सिको पहुंचे हैं, लेकिन अमेरिका सीमा को उनके लिए बंद कर दिया गया है।

ये भी देखें :ISIS मॉड्यूल के खिलाफ जांच: NIA ने केरल में तीन स्थानों पर छापेमारी की

इस मदद का उद्देश्य विशेष रूप से 2018 में मेक्सिको पहुंचे 75,000 से अधिक लोगों की सहायता करना है।

(एपी)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story