×

आ रही सुनामी! 7.3 तीव्रता के झटकों से कांपा देश, जारी किया गया तबाही का अलर्ट

न्यूजीलैंड के उत्तरी आइलैंड के पास आज जोरदार भूकंप के झटके को महसूस किया गया। तेज झटकों के बाद अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने न्यूजीलैंड में आये भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई गई।

Shivani Awasthi
Published on: 4 March 2021 3:17 PM GMT
आ रही सुनामी! 7.3 तीव्रता के झटकों से कांपा देश, जारी किया गया तबाही का अलर्ट
X

लखनऊ: न्यूजीलैंड में एक बार फिर सुनामी का खतरा मंडराया है। गुरूवार को न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के झटकों को महसूस किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.3 माँपी गयी है। इतनी जोरदार धरती के कांपने से हर कोई सहम गया।

न्यूजीलैंड में भूकंप की तीव्रता 7.3

दरअसल, न्यूजीलैंड के उत्तरी आइलैंड के पास आज जोरदार भूकंप के झटके को महसूस किया गया। तेज झटकों के बाद अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने न्यूजीलैंड में आये भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई थी, हालाँकि बाद में इसे कम कर के 6.9 तीव्रता का भूकंप मांपा गया। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर यानी 6 मील की गहराई में था।

ये भी पढ़ें- इमरान खान का इस्तीफा! हो सकता है बड़ा एलान, सेना प्रमुख- ISI के डीजी से मुलाकात

PTWC ने जारी किया सुनामी का अलर्ट

वहीं भूकंप की इतनी तीव्रता के बाद वैज्ञानिक भी चिंता में पड़ गए। सुनामी पर नजर रखने वाली संस्था प्रशांत सुनामी वॉर्निंग सेंटर (PTWC) ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है और समुद्री तट पर बसे लोगों को किनारे से हटने की सलाह दी है। पीटीडब्ल्यूसी के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से 300 किमी के दायरे में सुनामी आने की संभावना है।

Earthquake

उठ रही ऊंची समुद्री लहरें

भूकंप और सुनामी को लेकर न्यूजीलैंड के तटीय क्षेत्रों में समुद्र किनारे असामान्य धाराओं और अप्रत्याशित लहरओं के उछाल की संभावना है। ऐसे में सलाह दी गयी कि समुद्र के पास के लोगों को तटों से दूर और बंदरगाहों व नदियों से फ़िलहाल शिफ्ट कर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ेँ- दूसरे देशों को कोरोना वैक्सीन देने पर हाईकोर्ट की सख्ती टिप्पणी, कही ये बड़ी बात

प्रशांत महासागर में आया था 7.7 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि इसके पहले 10 फरवरी को दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया था। तब भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। उस दौरान कई द्वीप और समुद्र किनारे बसे देश खतरे में थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story