×

यहां मची तबाही! तबाह हुए हजारों परिवार, देख कांप उठे लोग    

तूफान के कारण देश में लोग बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इसके चलते फिलीपींस की राजधानी मनीला में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तूफान की अधिकतम गति 235 किलोमीटर (146 मील) दर्ज की गई।

SK Gautam
Published on: 3 Dec 2019 9:10 AM GMT
यहां मची तबाही! तबाह हुए हजारों परिवार, देख कांप उठे लोग    
X

मनीला: तूफ़ान टाइफून कम्मुरी ने फिलीपींस के पूर्वी प्रांत में बड़ी तबाही मचाई है। लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन कर रहे है। आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए इस तूफान के कारण हजारों मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। बताया जाता है कि तूफान का असर यहां के एयरपोर्ट पर भी दिखा। भारी बारिश होने के कारण यहां का एयरपोर्ट पर जल भराव हो गया।

ये भी देखें : राशिद ने कपड़े उतार दिए

तूफान के कारण देश में लोग बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इसके चलते फिलीपींस की राजधानी मनीला में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तूफान की अधिकतम गति 235 किलोमीटर (146 मील) दर्ज की गई।

टाइफून कम्मुरी ने मध्यरात्रि में मचाया कहर

अब यह तूफान द्वीप प्रांतों और मनीला के दक्षिण में स्थित तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। फ‍लीपींस सरकार ने इस तुफान से किसी की मौत या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं दी है। टाइफून कम्मुरी ने मध्यरात्रि से पहले सोर्सगोन प्रांत के गुबाट शहर में दस्‍तक दिया। इसके बाद यहां के क्यूजोन प्रांत से हाेता हुआ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को तुफान ने पूर्वी प्रांत में दस्‍तक दिया। अब यह तूफान मनीला के दक्षिण में स्थित तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

ये भी देखें : 3DEC: पति-पत्नी के बीच आ सकता है वो, रहिए सावधान! जानिए पंचांग व राशिफल

टाइफून कम्मुरी की तेज़ बारिश और हवा ने अल्बे प्रांत के लेगाज़पी शहर में हवाई अड्डे को क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज हवाओं ने एयरपोर्ट की छत को क्षति ग्रस्‍त कर दिया। छत का एक हिस्‍सा ढह गया।स्थानीय समाचार की रिपोर्टों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। मनीला का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तूफान के चलते बंद कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तूफान से हाई अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें : पुरी: कानून के रक्षक ही जब बने भक्षक, लूटी महिला की अस्मत

100,000 से अधिक निवासियों को दूसरी जगह भेजा गया

ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस ने कहा कि आंधी-तूफान और भूस्खलन की आशंका वाले तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले घरों को छोड़ने का आदेश दिया है। तूफान से पहले 100,000 से अधिक निवासियों को अन्‍य जगहों पर शिफ्ट किया गया गया है।

तूफान के चलते तट रक्षकों को समुद्री यात्रा ने करने की चेतावनी जारी की गई है। करीब छह हजार से अधिक यात्रियों ने अपनी यात्रा निलंबित कर दिया है। हजारों मालवाहकों को रोक दिया गया है। फिलीपींस ने दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों में एक टेनिस मैच को रद कर दिया है, क्योंकि बारिश ने एक बाहरी अदालत को डुबो दिया था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story