×

ट्रंप ने भारतीयों को दिया जोर का झटका, वीजा पर किया ये बड़ा ऐलान

भारतीय कामगारों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तगड़ा झटका दिया है। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी दिनों में ट्रंप ने ग्रीन कार्ड और वर्क वीजा पर पहले से जारी प्रतिबंधों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2021 7:37 AM GMT
ट्रंप ने भारतीयों को दिया जोर का झटका, वीजा पर किया ये बड़ा ऐलान
X
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने आदेश में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के श्रम बाजार और अमेरिकी जनता के स्वास्थ्य पर कोरोना का प्रभाव चल रहा है।

नई दिल्ली। अमेरिका में रह रहे भारतीय कामगारों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तगड़ा झटका दिया है। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी दिनों में ट्रंप ने ग्रीन कार्ड और वर्क वीजा पर पहले से जारी प्रतिबंधों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे संबंधित एक आदेश पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। जिससे अब भारतीयों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें...दुनिया के अंत का पहला संकेत महामारी, अब 2021 की भविष्यवाणी में ये तबाही

उद्घोषणा 31 मार्च, 2021 को समाप्त

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने आदेश में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के श्रम बाजार और अमेरिकी जनता के स्वास्थ्य पर कोरोना का प्रभाव व्यापक स्तर पर चल रहा है। डोनाल्ड ट्रप के आदेश में बेरोजगारी की दर, राज्यों द्वारा जारी व्यवसायों पर महामारी संबंधी प्रतिबंध और बीते साल की मध्य अवधि से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने का हवाला भी दिया गया है।

आगे डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यह उद्घोषणा 31 मार्च, 2021 को समाप्त होगी, और आवश्यकतानुसार इसे जारी भी रखा जा सकता है। इसका आशय यह है ग्रीन कार्ड और वर्ज वीजा पर प्रतिबंध खत्म होने की गुंजाइश कोरोना संक्रमण पर निर्भर करेगा।

AMERICA TRUMP फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चीन ने अमेरिका को युद्ध के लिए तैयार रहने की दी धमकी, ड्रैगन से सतर्क हुए देश

बिडेन 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने वाले

आपको जानकारी देते हुए बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने ट्रंप के कई फैसलों को बदलने की घोषणा की है, हालांकि इस फैसले पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, फिलहाल ये अभी जाहिर नहीं है। लेकिन बाइडेन ने इन प्रतिबंधों की आलोचना की है। इसकी प्रतिक्रिया में वे ट्रंप के फैसले को कितना बदलेंगे ये साफ नहीं हो पाया है।

इस बारे में अप्रैल में ट्रंप ने ग्रीन कार्ड धारकों पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी थी। फिर जून में ट्रंप ने H-1B वीजा पर भी प्रतिबंध लगाया था। जिससे इस प्रतिबंध का असर अमेरिका में सूचना तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले भारतीयों पर बहुत ज्यादा पड़ा।

ये भी पढ़ें... अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कांपे इमरान खान, डरकर लिया ये बड़ा फैसला

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story