×

जन्मदिन पर देश के नक्शे वाला केक काटकर बुरे फंसे प्रधानमंत्री

Ashiki
Published on: 25 Feb 2020 8:09 AM GMT
जन्मदिन पर देश के नक्शे वाला केक काटकर बुरे फंसे प्रधानमंत्री
X

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवादों में घिर गए हैं। केपी शर्मा ओली के जन्मस्थान तेरहथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मनाया गया। जिसमे ओली के करीबी सहयोगी समेत उनकी पत्नी राधिका शाक्य, कुछ स्कूली छात्र और बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।

तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ा विवाद

इस मौके के लिए बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडो से यहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था। खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आई, जिसमें ओली केक काटते और इसे बच्चों में बांटते दिखाई दे रहे थे।

Image result for nepal current pm

ये भी पढ़ें: ताजमहल पर ट्रंप ने उठाये सवाल: जवाब जान रह जायेंगे हैरान

जिन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सख्त नाराजगी जताई जा रही है। कुछ यूजरों ने इसे अपराध भी बताया। नेपाल के वकील दिनेश त्रिपाठी ने एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए कहा कि केक के रूप में नेपाल के नक्शे को काटना एकदम अनुचित है क्योंकि यह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ें: AMU हिंसा: हाईकोर्ट ने पुलिसवालों और पीएसी के जवानों पर कार्रवाई का दिया आदेश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story