×

ताजमहल पर ट्रंप ने उठाये सवाल: जवाब जान रह जायेंगे हैरान

डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को प्रेम के प्रतीक ताजमहल के दीदार करने पहुंचे। ताज को देख एक तरफ वे उत्साहित थे, तो दूसरी ओर उनके मन में कई सवाल थे।

Shivani Awasthi
Published on: 25 Feb 2020 7:18 AM GMT
ताजमहल पर ट्रंप ने उठाये सवाल: जवाब जान रह जायेंगे हैरान
X

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) सोमवार को प्रेम के प्रतीक ताजमहल के दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद थे। ताज को देख एक तरफ तो वे उत्साहित थे, तो दूसरी ओर दुनिया के इस सातवें अजूबे के इतिहास को लेकर उनके मन में कई सवाल भी थे। ट्रंप समेत उनकी बेटी इवांका ने ताजमहल पर कई सवाल उठाये, जिनके जवाब सुन वह हैरान रह गये।

अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल देखने पहुंचा। ताज की खूबसूरती को निहारते हुए एक ओर तो वे मग्नमुग्ध हो उठे तो वहीं अपने गाइड से उन्होंने कई सवाल भी लिए।

ताज महल को देख ट्रंप के ये सवाल:

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को ताज का दीदार गाइड नितिन ने कराया। इस दौरान ट्रंप और मेलानिया ने नितिन से कई सवाल किये। आप भी जानिये ताज को देखकर ट्रंप के मन में कई सवाल उठे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूल में मेलानिया ट्रंप, बच्चों ने तिलक और आरती से किया स्वागत

सवाल- ताजमहल को किसने बनाया ?

नितिन सिंह: मुगल शहंशाह शाहजहां ने बेगम अर्जुमन्द बानो बेगम उर्फ मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया। 1631 से 1648 के बीच ताजमहल बना।

सवाल- ताजमहल बनाने वाले कारीगर कहां से आए ?

नितिन सिंह: ताज को 20 हजार से ज्यादा कारीगरों ने 17 साल में बनाया। ये कारीगर देशभर से आए, जो संगमरमर की इमारतें बनाने में माहिर थे। डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने बनाया और शिराजी के अमानत खान को गुंबद पर केलीग्राफी का काम सौंपा गया। तुर्की के गुंबद बनाने के शिल्पी इस्माइल खान अफरीदी ने गुंबद बनाया।

मुख्य गुंबद को देख कर सवाल : क्या ये पेंटिंग है?

नितिन सिंह: नहीं, ये पेंटिंग नहीं है। ये पच्चीकारी है। दुनियाभर से 49 जगह से रंगीन पत्थर लाकर संगमरमर के साथ ये डिजाइन तैयार किए गए। न ये रंग हैं और न ये पेंटिंग है। यह संगमरमर की शिल्पकला है।

सवाल: ताज के लिए संगमरमर कहां से आया?

नितिन सिंह: राजस्थान के मकराना से संगमरमर आया। काला पत्थर दक्षिण भारत के कडप्पा से लाया गया। रूस, ईरान, इराक, मिस्र, अरब, चीन, श्रीलंका, समुद्र आदि जगहों से कीमती पत्थर लाए गए।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, फिर भी अपने भाषण से जीता लोगों का दिल

कब्र देख कर ट्रंप का सवाल: भूमिगत कब्रें कब बनीं और एकसाथ ऊपर नीचे कब्रें क्यों बनाईं?

नितिन सिंह: भूमिगत कब्र 1632 में शाहजहां ने ही बनवाई थी। 1648 तक ताजमहल बनने के दौरान ही ऊपर की नकली कब्र बनाई गई। इस्लाम में कब्रों को सजाना मना है, इसलिए नकली कब्र बनाकर महंगे रत्नों और सोने-चांदी से सजाया गया।

सवाल: यहां आवाजें यहां कैसे गूंजती है?

नितिन सिंह: ताज में डबल डोम यानी दोहरा गुंबद है। पिन ड्रॉप साइलेंस में बोलने पर आवाज गूंजती है।

सवाल: इसकी सफाई कब और कैसे होती है?

नितिन सिंह: पांच साल से ताजमहल की सफाई चल रही है। प्राकृतिक तरीके से बिना किसी रसायन के मडपैक ट्रीटमेंट से ताज की सफाई की गई है।

ये भी पढ़ें: मनमोहन ने किया ट्रंप के रात्रिभोज में जाने से इंकार, ये है बड़ी वजह

सवाल: कितनी बार ताज की सफाई हो चुकी है?

नितिन सिंह: 370 सालों में केवल एक बार मडपैक ट्रीटमेंट से सफाई हुई है। ताज पुराने रंगरूप में आ चुका है।

सवाल: दोनों तरफ एक जैसी इमारतें कैसे बनाई गईं?

नितिन सिंह: ताज वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। मस्जिद की तरह दूसरी ओर मेहमानखाना है, जिसे रेप्लिका के तौर पर बनाया गया, लेकिन ब्रिटिश लोगों ने इसका इस्तेमाल गेस्ट हाउस के तौर पर किया।

इस बीच मेलानिया ट्रंप ने सवाल किया: शाहजहां को कहां कैद किया गया था?

नितिन: शाहजहां को उसी के बेटे औरंगजेब ने कैद कर आगरा किला के मुसम्मन बुर्ज में आठ साल तक रखा। ये सुन मेलानिया हैरान हो गयीं और भावुक हो कर बोली कि ये कितना अजीब है कि जिसने इतना खुबसूरत मकबरा बनवाया, उसे ही कैद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के लिए बदला ताज का इतिहास, दो दिनों में बदल गई पूरी की पूरी तस्वीर

इवांका ने ताज पर किये कई सवाल:

पिता डोनाल्ड ट्रम्प की तरह बेटी इवांका ट्रंप के मन में भी कई सवाल थे। इवांका और उनके पति के गाइड कमलकांत थे। इवांका ने भी कई सवाल किये।

इवांका ने पूछा: क्या शाहजहां ने सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटने के आदेश दिये थे?

कमलकांत: नहीं यह झूठ है। शाहजहां ने कारीगरों के हाथ नहीं कटवाए थे बल्कि यह वादा लिया था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उन्हें आजीवन सैलरी दी गई।



इवांका ने पूछा: मुमताज का देहांत कैसे हुआ था?

कमलकांत: उनकी मृत्यु 14वें बच्चे को जन्म देने की वजह से हुई थी।

इवांका ये सुन कर हैरान हो गयी और पूछा : क्या सच में?

कमलकांत: हां यह सच है।

ये भी पढ़ें: मोटेरा स्टेडियम को ही क्यों चुना गया ट्रंप के कार्यक्रम के लिए? यहां जानें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story