×

प्रिंस हैरी व मेगन ने छोड़ा शाही परिवार, ब्रिटेन की महारानी ने दी हरी झंडी, जानिए क्यों?

suman
Published on: 19 Jan 2020 5:40 AM GMT
प्रिंस हैरी व मेगन ने छोड़ा शाही परिवार, ब्रिटेन की महारानी ने दी हरी झंडी, जानिए क्यों?
X

लंदन : ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। शनिवार को ब्रिटेन के बकिंघम पैसेस ने इस बारे में जानकारी दी। इस फैसले के बाद ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन न तो शाही उपाधि 'रायल हाइनेस' और न ही सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि प्रिंस हैरी ने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी। राजकुमार हैरी के इस फैसले को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का समर्थन मिल चुका है।

यह पढ़ें...तकदीर उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते: स्टोरी जान आप भी कहेंगे ‘शाबास अबू’

बाकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएग। वे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगे और वे दोनों 'हिज रॉयल हाइनेस और 'हर रॉयल हाइनेस की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंग। पैलेस की ओर से जानकारी दी गई कि दंपति विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि वापस करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें खुशी है कि 'हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।

यह पढ़ें...बाप रे बाप! इतना मोटा है ये खतरनाक आतंकी, पकड़ने गई पुलिस तो हुआ ये हाल…

बता दें कि शाही दंपति ने घोषणा की कि वे शाही भूमिका से पीछे हटना चाहते हैं। उन्होंने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा था कि वे अपना वक्त कनाडा व उत्तर अमेरिका के बीच बिताना चाहते हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। महारानी ने इस मामले को सुलझाने के लिए आपात बैठक बुलाई थी। यह बैठक उन प्रस्तावों पर परिवार द्वारा चर्चा का एक अवसर भी था, जो महल के पदाधिकारियों और ब्रिटिश व कनाडाई सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुए विमर्श के बाद तैयार किए गए हैं।

suman

suman

Next Story