×

एक ऐसा शहर जहां कार न सड़क, जानिए क्या है इसकी खासियत

सऊदी अरब अपने नियोम बिजनेस जोन के तहत लाल सागर के तट पर भविष्य का बिजनेस सेंटर बना रहा है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर के लॉन्च की घोषणा की है।

SK Gautam
Published on: 12 Jan 2021 6:55 AM GMT
एक ऐसा शहर जहां कार न सड़क, जानिए क्या है इसकी खासियत
X
एक ऐसा शहर जहां कार न सड़क, जानिए क्या है इसकी खासियत

नीलमणि लाल

नई दिल्ली: प्रदूषण और शोरशराबे से भरी इस दुनिया में अब लोगों को चाहिए शांति और स्वच्छ वातावरण। इस कल्पनालोक को साकार करने जा रहा है सऊदी अरब। इस देश ने एक ऐसा शहर बनाने का ऐलान किया है जहाँ न कारें होंगी और न प्रदूषण। इसे 'द लाइन' नाम से जाना जाएगा। इस शहर का निर्माण महीने भर में शुरू हो जाएगा। 170 किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस शहर में कोई सड़क भी नहीं होगी। तेल पर निर्भर सऊदी अरब की ये बेहद महत्वाकांक्षी योजना है।

लाल सागर के तट पर बनेगा शहर

सऊदी अरब अपने नियोम बिजनेस जोन के तहत लाल सागर के तट पर भविष्य का बिजनेस सेंटर बना रहा है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर के लॉन्च की घोषणा की है। 'द लाइन' में न कार होगी और न सड़क। इस ईको शहर में दस लाख लोग रह सकेंगे। इसमें स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली जैसी सुविधाएं होंगी। प्रिंस मोहम्मद के मुताबिक - हमें पारंपरिक शहर की अवधारणा को भविष्य के शहर के रूप में बदलने की जरूरत है। नियोम का मतलब है 'भविष्य।'

salman

नियोम में होगा अरबों का निवेश

हाई स्पीड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की योजना के साथ पैदल यात्रा वाले इस शहर तक यात्रा में 20 मिनट से अधिक नहीं लगने की उम्मीद है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: महाभियोग के फंदे में फंसे ट्रंप, राष्ट्रपति के खिलाफ डेमोक्रेट एकजुट, कल होगा फैसला

-यह 100 फीसदी स्वच्छ ऊर्जा द्वारा संचालित होगा।

-यह निवासियों के लिए प्रदूषण मुक्त, स्वस्थ और अधिक स्थायी वातावरण मुहैया करेगा।

-सऊदी अरब के पश्चिमोत्तर में नियोम प्रोजेक्ट पर करीब 500 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है। लाल सागर के तट पर इस नए स्पेशल आर्थिक जोन के तहत क्राउन प्रिंस का इरादा युवाओं को नौकरियां देने का है।

-नियोम 26,500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला होगा और इसकी सीमाएं जॉर्डन और मिस्र को छूएंगी।

-2017 में नियोम की घोषणा हुई थी। इस प्रोजेक्ट के तहत 3,80,000 नौकरियां पैदा होंगी और 2030 तक करीब 48 अरब डॉलर सऊदी अरब की जीडीपी में आएगा।

-प्रिंस सलमान स्वयं इस शहर विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।

-इस प्रोजेक्ट पर कुल 500 बिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे।

saudi arab

क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा कि मैंने तेल के बाद के जीवन की परिकल्पना की है। हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं बढ़ाया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं?

यह नया शहर कार, सड़क और कार्बन उत्सर्जन के बिना मानव जाति के लिए नई क्रांति साबित होगा। इससे लोगों के जीवन में बड़ा सुधार और खुशहाली आएगी।

यह भी पढ़ें: भयानक भूकंप के झटके: डर से कांपे लोग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

राजनीतिक मुद्दा रहा है प्रोजेक्ट

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान के घोषणा करने के बाद से ही नियोम प्रोजेक्ट संदेहास्पद और राजनीतिक विवाद का मुद्दा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर आर्थिक विश्लेषकों का सवाल रहा है कि क्या यह प्रोजेक्ट यथार्थवादी होगी? क्या इसके लिए आवश्यक निवेश मिल पाएगा?

इस पर प्रिंस ने कहा है कि इस शहर के निर्माण के लिए आगामी 10 सालों में नियोम प्रोजेक्टर, सऊदी अरब सरकार और विदेशी निवेशकों से अवश्य जरूरी निवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तानी यूनिवर्सिटी का फरमान, टाइट जीन्स और मेकअप-ज्वैलरी को किया बैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story