×

सऊदी अरब का अनोखा शहर: न होंगी सड़कें और न कारें, जानें कैसे होगा आवागमन

सऊदी अरब के इस नए शहर नियोम में 10 लाख लोगों को बसाया जाएगा। इस अनोखे शहर में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली जैसी खास सुविधाएं होंगी। यहां 3,80,000 लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jan 2021 2:18 PM GMT
सऊदी अरब का अनोखा शहर: न होंगी सड़कें और न कारें, जानें कैसे होगा आवागमन
X
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान एक नया शहर बनाने का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में कोई भी कार या सड़क नहीं होगी।

रियाद: सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान एक नया शहर बनाने का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में कोई भी कार या सड़क नहीं होगी। सऊदी अरब के नए शहर में शून्य कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा।

इस नए शहर को नियोम प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा। यह शहर करीब 170 किलोमीटर की लंबाई में बसाया जाएगा। इस डेवलपमेंट को द लाइन का नाम दिया। नियोम शहर बनाकर तेल समृद्ध देश सऊदी अरब अपने लिए बिना तेल का भविष्य भी तलाशने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब इस शहर का निर्माण इस साल की पहली तिमाही में शुरू करेगा। क्राउन प्रिंस ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी टे​लीविजन के माध्यम से दी। बता दें कि इस शहर को लाल सागर के तट पर बनाया जाएगा।

10 लाख लोगों को बसाने की योजना

सऊदी अरब के इस नए शहर नियोम में 10 लाख लोगों को बसाया जाएगा। इस अनोखे शहर में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली जैसी खास सुविधाएं होंगी। यहां 3,80,000 लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। क्राउन प्रिंस ने बताया कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100-200 बिलियन डॉलर खर्च होगा।

Saudi Arabia Prince

ये भी पढ़ें...पाकिस्‍तानी यूनिवर्सिटी का फरमान, टाइट जीन्स और मेकअप-ज्वैलरी को किया बैन

नियोम में अरबों रुपए किया जाएगा निवेश

सऊदी प्रिंस ने कहा कि नियोम शहर में एक उच्च गति वाला सार्वजनिक परिवहन सिस्टम लगाया जाएगा। इस शहर को विकसित करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस शहर में 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा होगी और यहां निवासियों के लिए प्रदूषण मुक्त, स्वास्थय और अधिक स्थायी वातावरण प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...मरे पाकिस्तान सैनिक: हुआ ऐसा भयानक हमला, हर तरफ नजर आ रही लाशें

बता दें कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में नियोम प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। सऊदी अब तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। इसके साथ सऊदी उन देशों में भी शामिल है जो सबसे अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। नियोम 26,500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बसाया जाएगा। इसकी सीमाएं जॉर्डन और मिस्र से सटी रहेंगी। अनुमान जताया गया है कि सऊदी अरब की जीडीपी में वर्ष 2030 तक इस शहर का योगदान करीब 48 अरब डॉलर होगी।

ये भी पढ़ें...महा तबाही का अलर्ट: जानलेवा वायरस से दुनिया को खतरा, वैज्ञानिक सतर्क

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story