×

राफेल ने उड़ाकर रख दी पाकिस्तान की नींद, दुनिया भर के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया

भारत में लड़ाकू विमान राफेल के पहुंचने के बाद से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान में इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। खबरें तो ऐसी भी आ रही है जिस समय राफेल ने फ़्रांस से भारत के लिए उडान भरी थी तभी से ही पाकिस्तान की सांसे फूलने लगी थी।

Newstrack
Published on: 30 July 2020 1:28 PM GMT
राफेल ने उड़ाकर रख दी पाकिस्तान की नींद, दुनिया भर के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया
X

इस्लामाबाद: भारत में लड़ाकू विमान राफेल के पहुंचने के बाद से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान में इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। खबरें तो ऐसी भी आ रही है जिस समय राफेल ने फ़्रांस से भारत के लिए उडान भरी थी तभी से ही पाकिस्तान की सांसे फूलने लगी थी।

उसको डर लगने लगा कि कही राफेल अम्बाला पहुंचने से पर हमला न कर दें। लड़ाकू विमान राफेल ने जब भारतीय सरजमीं पर लैंड किया तो अंबाला से इस्लामाबाद तक इसकी गूंज सुनाई दी और पाकिस्तान की जान में जान आई।

अब चीन की बारी, अमेरिका सिखायेगा सबक

पाकिस्तान का डर जल्द ही आ गया बाहर

पाकिस्तान का ये डर जल्द ही बाहर आ गया। पाकिस्ताानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत अपनी वास्त विक रक्षा जरूरतों से ज्यादा हथियार जमा कर रहा है।उसने विश्व समुदाय से गुहार लगाई है कि वह भारत को हथियार जमा करने से रोके।

पाकिस्तान ने कहा कि इससे दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है।पाकिस्ता‍न के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों की संख्याभ और गुणवत्तान दोनों को ही बढ़ा रहा है।

पाकिस्तान ने कहा कि यह परेशान करने वाला है कि भारत लगातार अपनी जरूरत से ज्यादा सैन्य क्षमता इकट्ठा कर रहा है।भारत अब दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश बन गया है।यह दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है।

कोरोना काल के बीच आई ताकत देने वाली खबर, जुलाई में मिलेंगे ये विमान

इस खतरनाक हेलिकॉप्टर का इंतजार

राफेल की पहली खेप आज भारत पहुंच चुकी है। यह दुश्मनों की धड़कन बड़ा देने वाला पल है और भारत के लिए गौरव का दिन भी है। चीन से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने अपनी ताकत को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

इन लड़ाकू विमानों के पहुंचते ही भारतीय वायुसेना की ताकत में कई गुना इजाफा हो गया है।

अब भारतीय नौसेना को इंतजार है तो MH-60-Romeo हेलिकॉप्टर का जो एयरफोर्स के बाद नेवी की ताकत को बढ़ा देगा।

अमेरिका ने भारत को जल्द से जल्द हेलिकॉप्टर देने का किया ऐलान

बता दें कि साउथ चाइना सी में बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने भारत को जल्द से जल्द ये घातक हेलिकॉप्टर देने का ऐलान किया है। अगले साल के शुरुआती महीने में भारतीय नौसेना को इस हेलिकॉप्टर की डिलिवरी मिल सकती है।

इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के अधिकारी विलियम एल ब्लेयर ने द ट्रिब्यून से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका यह हेलिकॉप्टर विदेशी मिलिट्री सेल के जरिए भारत को देगा।

Features of fighter aircraft Rafale

फरवरी महीने में 24 हेलिकॉप्टरों की डील का हुआ था ऐलान

बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में समुद्र सीमा पर नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए 24 हेलिकॉप्टरों की डील का ऐलान किया गया था। इस हेलिकॉप्टर के जरिए नौसेना की ताकत में गई गुणा इजाफा होगा और नेवी रात के समय भी ऑपरेट कर पाएगी।

इस हेलिकॉप्टर की सबसे खासबात यह है कि यह सिर्फ समुद्र के ऊपर ही नहीं बल्कि उसके अंदर सबमरीन तक को निशाना बनाने में सक्षम है।

ये भी देखें: देश को मिला Rafale की अचूक मारक क्षमता का अभेद्य सुरक्षा कवच

सबमरीन का करता है शिकार

एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलिकॉप्टर सबमरीन के अलावा दुश्मन के जंगी जहाजों को भी अपना शिकार बना सकता है। यह हेलिकॉप्टर मिसाइल, टॉरपीडो और सेंसर तकनीक से लैस है और इसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना भी करती है। इस हेलिकॉप्टर को एंटी सरफेस वेपन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story