×

कोरोना काल के बीच आई ताकत देने वाली खबर, जुलाई में मिलेंगे ये विमान

राफेल लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है। इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है

Aradhya Tripathi
Published on: 15 May 2020 9:03 AM GMT
कोरोना काल के बीच आई ताकत देने वाली खबर, जुलाई में मिलेंगे ये विमान
X

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से भारत में कोरोना वायरस को लेकर लहातर हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस से देश की अर्थ व्यवस्था सहित कई मामलों में नुकसान हुआ है। लेकिन अब इस कोरोना संकट के बीच में भारत के लिए एक ऐसी खबर आई है। जिससे देश को ताकत मिलेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जुलाई के अंत में भारत को चार राफेल विमान सौंप दिए जाएंगे। इन सभी विमानों को भारतीय सेना के अंबाला एयरबेस पर तैनात किया जाएगा।

राफेल में हैं बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये राफेल पहले ही भारत को मिलने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते इनके भारत को सौंपे जाने में विलम्ब हो गया। फिलहाल अब ये राफेल जल्द ही भारत को सौंप दिए जाएंगे। जैसा कि ज्ञात है कि राफेल एक फ्रांसीसी कंपनी डैसॉल्ट एविएशन निर्मित दो इंजन वाला मध्यम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) है। राफेल लड़ाकू विमानों को 'ओमनिरोल' विमानों के रूप में रखा गया है, जो कि युद्ध में अहम रोल निभाने में सक्षम हैं। भारत को मिलने वाले इन राफेल में कई बदलाव भी किए गए हैं। इनमें जो प्रमुख बदलाव हैं वो-

ये भी पढ़ें- अभी-अभी भूकंप का कहर: तेज झटकों से कांप उठे लोग, 3 बार हिली धरती

>>भारत के लिए राफेल विमानों में इजरायल के हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले लगवाए गए हैं।

>>इनमें रेडार वॉर्निंग रिसीवर्स भी लगे हैं।

>>फ्लाइट का डेटा मेंटन करने के लिए राफेल में डेटा रिकॉर्डिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं, जिससे 10 घंटे का डेटा रिकॉर्ड हो सकता है।

>>इसके अलावा, भारत को मिलने वाले राफेल जेट में लो बैंड के जैमर्स लगाए गए हैं।

>>वहीं, इसके ट्रैकिंग सिस्टम और इंफ्रा रेड सर्च को भी मोडिफाई किया गया है।

राफेल में हैं ये खासियतें

>>राफेल विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. इसकी ईंधन क्षमता करीब 17 हजार किलोग्राम है।

>>राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है. स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

>>राफेल विमान एक बार में 24,500 किलो तक का वजन ले जा सकता है।

>> ये विमान 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान बर्बादी की राह पर: पड़ोसियों को लेकर मची खलबली, बढ़ी दुश्मनी

>>राफेल लड़ाकू विमानों की गति 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।

>>राफेल विमान 300 किलोमीटर की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है

>>राफेल विमान 14 हार्ड पॉइंट के जरिए भारी हथियार भी गिराने की क्षमता रखता है।

>>राफेल लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है। इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

>>मल्टी टास्कर होने की वजह से राफेल एक ऐसा विमान है, जिसे किसी भी तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है। भारतीय वायुसेना को इसकी काफी वक्त से जरूरत थी।

>>यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story