×

Nepal Vice President: रामसहाय प्रसाद यादव बने नेपाल के नए उपराष्ट्रपति, EC ने की घोषणा...रेस में थे सबसे आगे

Nepal Vice President : मधेसी नेता रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के नए उप राष्ट्रपति चुने गए हैं। उप राष्ट्रपति की रेस में रामसहाय प्रसाद यादव पहले से ही आगे थे।

Aman Kumar Singh
Published on: 17 March 2023 6:05 PM GMT (Updated on: 17 March 2023 6:14 PM GMT)
Nepal Vice President: रामसहाय प्रसाद यादव बने नेपाल के नए उपराष्ट्रपति, EC ने की घोषणा...रेस में थे सबसे आगे
X
मधेसी नेता रामसहाय प्रसाद यादव (Social Media)

Nepal Vice President: मधेसी नेता रामसहाय प्रसाद यादव (Ramshay Prasad Yadav) नेपाल के नए उप राष्ट्रपति चुने गए हैं। नेपाल के चुनाव आयोग (Election Commission of Nepal) ने इसकी घोषणा की। बता दें कि, रामसहाय प्रसाद यादव के पहले से ही उपराष्ट्रपति बनने की संभावना जताई जा रही थी। ख़बरों के मुताबिक, नेपाल में उपराष्ट्रपति पद के लिए जनता समाज पार्टी (JSP) से रामसहाय प्रसाद यादव, सीपीएन-यूएमएल से अष्ट लक्ष्मी शाक्य (Ashta Lakshmi Shakya), जनमत पार्टी से प्रमिला यादव और ममता झा उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल थीं।

आपको बता दें,उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम राय बनाने के लिए बुधवार को राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (PM Pushpa Kamal Dahal) के आधिकारिक आवास पर हुई राजनीतिक दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, ये मीटिंग बेनतीजा रही थी।

रामसहाय बने नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति

रामसहाय प्रसाद यादव को नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) की तीन प्रमुख पार्टियों, सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट सहित 7 पार्टियों का समर्थन प्राप्त था। जिसके बाद से ही उनका उपराष्ट्रपति बनना करीब-करीब तय माना जा रहा था। मालूम हो कि नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में मधेसी समुदाय ज्यादातर भारतीय मूल के हैं।

नेपाल में ऐसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?

भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में राष्ट्रपति की ही तरह उपराष्ट्रपति का चुनाव भी होता है। एक भारित मतदान प्रणाली के आधार पर चुनावी प्रक्रिया को होती है। जिसमें एक निर्वाचक मंडल होता है। इसमें संघीय संसद यानी प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली तथा प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य शामिल होते हैं।

उप राष्ट्रपति के लिए चाहिए इतने मत

आपको बता दें, नेपाल में संघीय संसद (Federal Parliament) के 332 मतदाताओं तथा प्रांतीय विधानसभाओं के 550 मतदाताओं के मतों का कुल भारांक 52,628 होता है। इसी प्रकार एक प्रत्याशी को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 26,315 मत प्राप्त करने की जरूरत होती है। नेपाल में वर्ष 2008 में संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली (federal democratic republic system) को अपनाने के बाद से ये तीसरा उपराष्ट्रपति चुनाव था। यहां उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story