×

आसमान में लाल खतरा: डरे-सहमे लोग घरों में, कहीं अंत की शुरुआत तो नहीं

बात ये है कि अफ्रीकी के नाइजर में बड़े पैमाने पर रेत की आंधी आई। जिससे एकदम अचानक से पूरा आसमान लाल हो गया। एकदम से आकाश का रंग बदल गया। लोग इसे देखकर परेशान हो गए और डर गए।

Vidushi Mishra
Published on: 7 May 2020 12:58 PM GMT
आसमान में लाल खतरा: डरे-सहमे लोग घरों में, कहीं अंत की शुरुआत तो नहीं
X

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया डरी हुई है, कहीं भी इसका सटीक इलाज तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में इन हालातों के बीच अफ्रीकी के नाइजर में एक ऐसा हैरान कर देने वाला वाकया हुआ कि सब लोगों के होश उड़ गए। इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि अब दुनिया का खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...पेंशन खाताधारकों की चाँदनी: 65 लाख लोगों के पास आए पैसे, जल्दी करें चेक

रेतीले तूफान के बाद बादलों का रंग

बात ये है कि अफ्रीकी के नाइजर में बड़े पैमाने पर रेत की आंधी आई। जिससे एकदम अचानक से पूरा आसमान लाल हो गया। एकदम से आकाश का रंग बदल गया। लोग इसे देखकर परेशान हो गए और डर गए।

लोगों ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फोटो शेयर करना शुरू कर दिया। लोगों ने शेयर करके कैप्शन में लिखा कि नाइजर में रेतीले तूफान के बाद बादलों का रंग बदल गया और लाल हो गया।

ये भी पढ़ें...सीएम का बड़ा ऐलान: मिलेगा 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा, जा चुकी हैं 11 जाने

मानो दुनिया खत्म हो जाएगी

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं जैकरिया नामक के एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगा रहा है मानो दुनिया खत्म हो जाएगी।

वहीं एक यूजर ने लिखा, नाइजर से आज अविश्वसनीय तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पर मेरा भाई और उसका परिवार रहता है। नाइजर में सैंडस्टॉर्म की वजह से बादल भी लाल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुष्क मौसम के दौरान पश्चिम अफ्रीका में धूल से भरी तेज हवाएं और सैंडस्टॉर्म आते रहते हैं। इस दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ धूल उठती है। कई बार इसी कारण आसमान भी लाल हो जाता है।

ये भी पढ़ें...यूपी के प्रवासी मजदूरों की सूची नहीं दे रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story