×

सबसे भयानक मिसाइल: रुस-अमेरिका में छिड़ी जंग, अब युद्ध होना तय

युद्ध की बनती स्थितियों को देखते हुए सभी देश अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में धरती की सबसे तेज उड़ने वाली मिसाइल का रूस ने सफल परीक्षण किया है। हालाकिं इसका उद्देश्य अमेरिका को डराना है।

Newstrack
Published on: 1 Dec 2020 7:44 AM GMT
सबसे भयानक मिसाइल: रुस-अमेरिका में छिड़ी जंग, अब युद्ध होना तय
X
युद्ध की बनती स्थितियों को देखते हुए सभी देश अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में धरती की सबसे तेज उड़ने वाली मिसाइल का रूस ने सफल परीक्षण किया है।

नई दिल्ली। कई देशों की एक-दूसरे से तनातनी के चलते युद्ध की बनती स्थितियों को देखते हुए सभी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में धरती की सबसे तेज उड़ने वाली मिसाइल का रूस ने सफल परीक्षण किया है। हालाकिं इसका उद्देश्य अमेरिका को डराना है। हाल ही में सफेद सागर में रूस ने अपने नॉर्दन फ्लीट एडमिरल गोर्श्कोव फ्रिगेट से इस महाशक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल ने 450 किलोमटीर दूर अपने निशाने पर अचूक धावा बोला। इस मिसाइल का लक्ष्य बैरेंट्स सागर में लगाया गया था। जोकि सफल रहा।

ये भी पढ़ें...चीन और रूस ने बना लिए ये खतरनाक हथियार, डरा अमेरिका, दुनिया को दी चेतावनी

मिसाइल एक बार अगर चल पड़ी

इस दौरान रूस अपने आधुनिक हथियारों के परीक्षण करने में लगा हुआ है। इन परीक्षणों में एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी सम्मिलित है। ऐसे में जिरकॉन मिसाइल (Zircon Missile) आवाज की गति से 8 गुना ज्यादा गति से हमला करती है।

इसका मतलब ये मिसाइल एक बार अगर चल पड़ी, तो इसे रोकना बहुत मुश्किल होगा। ये अपने लक्ष्य को भेदने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है। इसी मिसाइल की तर्ज पर भारत की ब्रह्मोस-2के (BrahMos-2K) मिसाइल भी बनाई जा रही है।

BrahMos supersonic cruise missile फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...फ्रांस के बाद रूस में पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला, लगाए अल्‍लाहू अकबर के नारे

परीक्षण से अमेरिका भी चिंतित

ये जिरकॉन मिसाइल (Zircon Missile) मैक-8 की गति से उड़ती है। मतलब कि 9878 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से। ऐसे में ये 2.74 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से दुश्मन की तरफ बढ़ती है। यदि इस मिसाइल को रूस की राजधानी मॉस्को से छोड़ा जाए, तो यह एक घंटे बाद लॉस एजिंल्स में जाकर हमला कर देगी।

बता दें कि इस महाशक्तिशाली मिसाइल परीक्षण से एक दो दिन पहले ही रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वो अपनी हद में रहे। ऐसे में अब इस मिसाइल के परीक्षण से अमेरिका भी चिंतित है। दरअसल रूस के रक्षा वैज्ञानिकों का दावा है कि वो पांच मिनट में अमेरिका के कुछ शहर इस मिसाइल के जरिए तबाह कर सकते हैं। जोकि अमेरिका के लिए घातक हो सकता है।

ये भी पढ़ें...कोविड 19: रूस से भारत में आएगी स्पूतनिक वैक्सीन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Newstrack

Newstrack

Next Story