×

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को बताया 'महान दोस्त', बोले- 'उनका मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट हिट, इकॉनमी पर गहरा प्रभाव'

Narendra Modi A Great Friend of Russia: रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इससे पहले, हाल ही में अमेरिका दौरे पर वहां के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना 'खास दोस्त' बताया था।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 Jun 2023 4:30 PM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 4:45 PM GMT)
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को बताया महान दोस्त, बोले- उनका मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट हिट, इकॉनमी पर गहरा प्रभाव
X
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी (Social Media)

Narendra Modi A Great Friend of Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने गुरुवार (29 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की खुले दिल से तारीफ की। पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 'रूस का महान दोस्त' (Narendra Modi A Great Friend of Russia) बताया है। रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के 'Make in India' कॉन्सेप्ट की भी जमकर सराहना की।

व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा, 'भारत में हमारे 'महान दोस्त' प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ साल पहले 'मेक इन इंडिया' का कांसेप्ट लॉन्च किया था। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा।

रूस 'महान दोस्त' तो अमेरिका बता चुका 'खास दोस्त'

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ऐसे वक़्त पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े जब वो अमेरिका की सफलतम दौरे से लौटे हैं। भारतीय प्रधानमंत्री की एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुले दिल से तारीफ की, वहीं अब रूसी राष्ट्रपति 'महान दोस्त' बता रहे हैं। पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा पर राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना 'खास दोस्त' बताया था। अभी कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी अमेरिका से लौटे हैं। अपनी चार दिवसीय यात्रा पर वो 21 जून को अमेरिका गए थे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को भी संबोधित किया। अपने यूएस दौरे पर पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शरीक हुए।

'हमारी दोस्ती पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा'
प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका यात्रा पर जाने से पहले भी रूस ने भारत को अपना खास दोस्त बताया था। तब रूसी राजदूत (Russian Ambassador) ने कहा था, 'भारत अब भी हमारा भरोसेमंद दोस्त है। इस यात्रा (यूएस विजिट) से हमारी दोस्ती पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हम भारत के साथ हर हाल में दोस्ती बरकरार रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। कहा जा रहा था कि, उनकी इस यात्रा का सबसे ज्यादा असर रूस पर होने वाला है। हाल के वर्षों में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत-रूस का व्यापार नई ऊंचाइयों पर गया है।

रूस-अमेरिका के तेवर हमेशा तल्ख़ रहे

उल्लेखनीय है कि, रूस और अमेरिका के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) को लेकर दोनों देशों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई। इस युद्ध में अमेरिका यूक्रेन का खुले तौर पर साथ दे रहा है। इस वजह से रूस के तल्ख भरे तेवर बरक़रार हैं। रूस से युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन की मदद भी की है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story