राष्ट्रपति को गंभीर बीमारी: जल्द छोड़ेंगे अपना पद, भौच्चका हुआ ये देश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किन्सन बीमारी(Parkinsons disease) से ग्रसित हैं, और बुरी तरह जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य को देखते हुए अब हालात ये हैं जिससे संभावनाएं जताई जा रही है कि वो जनवरी में राष्ट्रपति पद भी छोड़ सकते हैं।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 8:00 AM GMT
राष्ट्रपति को गंभीर बीमारी: जल्द छोड़ेंगे अपना पद, भौच्चका हुआ ये देश
X
राष्ट्रपति को गंभीर बीमारी: जल्द छोड़ेंगे अपना पद, शॉक में आया ये देश

मॉस्को: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावी प्रक्रिया जारी है, ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) को लेकर बड़ा दावा ठोंका जा रहा है। जानकारी मिली है कि पुतिन पार्किन्सन बीमारी(Parkinsons disease) से ग्रसित हैं, और बुरी तरह जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य को देखते हुए अब हालात ये हैं जिससे संभावनाएं जताई जा रही है कि वो जनवरी में राष्ट्रपति पद भी छोड़ सकते हैं। सामने आई इस रिपोर्ट के अनुसार, 68 वर्षीय पुतिन की हालत बिगड़ती देख उनकी 37 वर्षीय प्रेमिका अलीना काबाएवा ने उनसे अब रिटायर हो जाने की प्रे की है।

ये भी पढ़े... आ गई वैक्‍सीन: स्‍टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी, जल्द मिलेगी सबको

पुतिन के शरीर पर काफी बुरा असर

ऐसे में बीते दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में पुतिन की टांगे असामान्य रूप से कांप रही थीं और वो हाथों के जरिए इस चीज को छुपाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, पार्किन्सन का पुतिन के शरीर पर काफी बुरा असर हुआ है और उनकी उंगलियां, पैर और आईब्रो की हरक़तों से ये अब स्पष्ट होने लगा है।

कई दिनों पहले कानून लाया गया था, जिसके हिसाब से पुतिन जीवन भर सीनेटर बने रह सकते हैं। लेकिन अब इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही वो रिटायर होने की तैयारी में हैं।

बनाए गए इस कानून के अनुसार, पुतिन को जीवन भर हर मामले में लीगल इम्युनिटी मिल जाएगी। आरटी (RT) के अनुसार, इस तरह के कानून से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रूस में जल्द ही सत्ता हस्तांतरण देखने को मिल सकता है।

PUTIN फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़े...गौरी खान ने शेयर की 13 साल पुरानी फोटो, पहले ऐसा था लुक

पार्किन्सन के गंभीर लक्षण

आपको बता दें कि पुतिन को पार्किन्सन होने की बातें पहले भी सामने आती रही हैं हालाकिं क्रेमलिन ने इस पर कभी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। फिलहाल आश्चर्य की बात ये है कि क्रेमलिन ने इस बात को कभी खारिज भी नहीं किया।

साथ ही आई रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन में पार्किन्सन के गंभीर लक्षण नज़र आने लगे हैं और उनके एक हाथ ने भी पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है।

इस बारे में क्रेमलिन के आलोचक प्रोफ़ेसर वैलेरी सोलोवेई ने बताया कि पुतिन की बेटी कैटरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोतोसोवा ने भी भी अब उनसे रिटायर होकर आराम करने के लिए कहा है। अब ये साफ है कि जनवरी में कोई बड़ी खबर आने जा रही है।

ये भी पढ़े...खदानों पर फैसला: आज सुप्रीम कोर्ट करेगा बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Newstrack

Newstrack

Next Story