×

रूस की ये खतरनाक पनडुब्बी ला देगी सुनामी, तबाह कर देगी पूरा शहर

रूस सैन्य रूप से बहुत ताकतवर है। रूस के पास ऐसे कई हथियार हैं जो मॉस्को को सुपरपावर बना सकते हैं। रूस ने अपनी ताकत में फिर इजाफा कर लिया है। रूस ने नौसेना में बेलगोरोड पनडुब्बी को शामिल किया है जो दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी है।

Dharmendra kumar
Published on: 23 April 2019 12:37 PM GMT
रूस की ये खतरनाक पनडुब्बी ला देगी सुनामी, तबाह कर देगी पूरा शहर
X

मास्को: रूस सैन्य रूप से बहुत ताकतवर है। रूस के पास ऐसे कई हथियार हैं जो मॉस्को को सुपरपावर बना सकते हैं। रूस ने अपनी ताकत में फिर इजाफा कर लिया है। रूस ने नौसेना में बेलगोरोड पनडुब्बी को शामिल किया है जो दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 604 फीट लंबी बेलगोरोड ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक हमले से पूरे शहर को तबाह कर सकती है। इसमें 6 परमाणु हथियारों से लैस टॉरपीडो लगाए गए हैं। 6 टॉरपीडो 2 मेटाटन विस्फोटक अपने साथ ले जाने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें...दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ पर उतारे गए इस युवक को BJP ने दिया सम्मान

2 मेटाटन विस्फोटक की क्षमता जापान के हिरोशिमा में फटे बम से 130 गुना ज्यादा है। विशेषज्ञों कहते हैं कि बेलगोरोड पनडुब्बी में लगे 79 फीट लंबे टॉरपीडो पोसेइडोन या कैनयोन अगर समुद्र के अंदर इस्तेमाल होंगे तो रेडियोएक्टिव सुनामी आ सकती है।

रेडियोएक्टिव सुनामी कई तटीय शहरों में तबाही ला सकती है और और समुद्र में 300 फीट तक ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं। रूसी मीडिया के अनुसार बेलगोरोड पनडुब्बी हजारों किलोमीटर तक वार कर सकती है और इसकी गति 80 मील प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें...पीलीभीत : वरुण गांधी ने एक मतदान केंद्र का दौरा किया, सेल्फी भी खिंचवाई

रूस की मीडिया के मुताबिक, इस पनडुब्बी के कमांडर सीधे पुतिन को रिपोर्ट करेंगे। यह अंडरवाटर इंटेलिजेंस एजेंसी की तरह रूस के लिए काम करेगी और इसके साथ चलने वाले अंडरवाटर यान गहराई में समुद्र के तल की मैपिंग कर सकेंग।

यह भी पढ़ें...दीदी ने पहले घुसपैठ करा कैडर बनाया, अब विदेश से प्रचारक भी बुला रहीं: PM मोदी

हाल ही में भारत ने परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है। इस समझौते के तहत रूस अकुला वर्ग की पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को 2025 तक में सौंपेगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story