×

सऊदी अरब में नया कानून: महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव, बिना इजाजत करेंगी ये काम

सऊदी अरब में महिलाओं को अपना नाम बदलने का क़ानूनी अधिकार मिल गया है। इसके लिए उन्हें परिवार या अभिभावकों की इजाजत की जरूरत नहीं हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 4 Jan 2021 1:27 PM GMT
सऊदी अरब में नया कानून: महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव, बिना इजाजत करेंगी ये काम
X

लखनऊ: इस्लामिक देश सऊदी अरब में महिलाओं के लिए काफी कठोर कानून हैं। हालाँकि अब यहां की महिलाओं के लिए एक बड़ा कानून लाया गया है, जिसके तहत महिलाओं को थोड़ी आजादी का अधिकार मिला है। ये आजादी उन्हें अपने नाम को बदलने को लेकर मिली है। अब महिलाएं बिना अपने अभिभावकों की अनुमति के अपना नाम बदल सकती हैं।

सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कानून में बदलाव

दरअसल, सऊदी अरब में महिलाओं को अपना नाम बदलने का क़ानूनी अधिकार मिल गया है। इसके लिए उन्हें परिवार या अभिभावकों की इजाजत की जरूरत नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती: भारतीय सेना देगी तगड़ा जवाब, रोएंगे इमरान खान

बिन अभिभावक की अनुमति के बदल सकती हैं नाम

बता दें कि ये अधिकार सऊदी अरब में अब तक सिर्फ पुरुषों के पास था कि वे अपना नाम बिना किसी की अनुमति के बदल सकते थे और खुद से जुड़े डाटा में नाम परिवर्तन को लेकर उन्हें अभिभावकों की स्वीकृति की जरूरत नहीं थीं। हालंकि रविवार को सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कानून में हुए इस बड़े बदलाव और महिलाओं को ढील दिए जाने का एलान किया।

Saudi Arab Law Change Women allowed TO change Names Without guardian-permission

सऊदी के सख्त कानूनों में महिलाओं को मिली ढील

गौरतलब है कि सऊदी अरब जैसे देशों में महिलाओं के लिए बेहद सख्त कानून बने हुए हैं और उनके अधिकार क्षेत्र भी पुरुषों की तुलना में कम हैं। ऐसे में देश में उनकी स्थिति भी सही नहीं है। हालाँकि देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए पहले भी कई अहम् बदलाव किये गए। इसके तहत साल 2018 में देश की महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत दी गई। देश में ऐसा पहली बार हुआ था।

ये भी पढ़ेंः 51 लोगों का हत्यारा: भारत में घूमता रहा सरेआम, न्यूजीलैंड से आई रिपोर्ट

महिलाओं को ड्राइविंग और अकेले घूमने की भी आजादी

इसके अलावा उन्हें बिना पुरुषों के अकेले घूमने की भी आजादी मिली, जो कि साल 2018 से पहले तक उनके पास नहीं थी, वे बिना किसी परिवार के पुरुष के बिना अकेले देश में नहीं घूम सकती थीं। इसके अलावा सऊदी अरब में महिलाओं की आजादी और अधिकार को लेकर अन्य कई मामलों में ढील दी गयी। उन्हें खुद से पासपोर्ट के लिए आवेदन की अनुमति भी मिली।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story