×

मुसलमानों के लिए खुशखबरी: मिली अनुमति, ये कर सकेंगे हज यात्रा

हज यात्रा का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर हैं। सऊदी अरब ने विदेशियों को हज की अनुमति दे दी है लेकिन इनकी संख्या एक हजार होगी और सिर्फ वही विदेशी हज पर जा सकेंगे जो फिलहाल सऊदी में ही रह रहे हैं।

Shivani
Published on: 21 July 2020 3:07 PM GMT
मुसलमानों के लिए खुशखबरी: मिली अनुमति, ये कर सकेंगे हज यात्रा
X

नई दिल्ली: हज यात्रा का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर हैं। सऊदी अरब ने विदेशियों को हज की अनुमति दे दी है लेकिन इनकी संख्या एक हजार होगी और सिर्फ वही विदेशी हज पर जा सकेंगे जो फिलहाल सऊदी में ही रह रहे हैं। इसके अलावा भारत समेत दुनिया के अन्य देशों के विदेशी मुस्लिम, इस साल हज नहीं कर सकेंगे। ऐसे में मक्का-मदीना आने के लिए मुसलमानों को अगले साल का इंतजार करना होगा।

सऊदी अरब ने 1 हजार विदेशियों को हज यात्रा की अनुमति दी

कोरोना संकट का कहर मक्का मदीना तक पहुंचने वालो को भी प्रभावित कर रहा है। सऊदी अरब सरकार ने करीब 3 महीने पहले विदेशी मुसलमानों के हज पर रोक लगाने का फैसला किया था। ऐसा अरब में पहली बार हुआ, जब विदेशी मुसलमानों को मक्का मदीना में हज की मंजूरी नहीं मिली। दुनियाभर के मुसलमानों में इस एलान के बाद से काफी निराशा है।

ये भी पढ़ेंः खतरा है ये मास्क: वायरस से नहीं करता सुरक्षा, रोक दें ‘अनुचित’ इस्तेमाल

दुनियाभर के मुसलमानों को हज यात्रा पर इस साल रोक

हालाँकि अब सऊदी अरब सरकार ने लोगों की निराशा को देखते हुए अपने पुराने फैसले में बदलाव किया है। मक्का मदीना में विदेशियों को हज की अनुमति दे दी गई लेकिन इनकी एक निश्चित संख्या होगी। मात्र एक हजार विदेशी मुसलमान ही हज कर सकते हैं। इस फैसले का फायदा सिर्फ अरब में रह रहे विदेशी मुसलमानों को मिलेगा। बता दें कि हर साल लगभग 25 लाख मुसलमान हज पर आते हैं।

ये भी पढ़ेंः इस बार भक्त नहीं कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, यात्रा हो सकती है कैंसिल

31 जुलाई से हज यात्रा की शुरुआत:

बता दें कि हज यात्रा की शुरुआत 31 जुलाई से होनी है। वहीं हज पर जाने वाले एक हजार विदेशी मुसलमानों का चयन के कुछ नियम है। सिर्फ उन्हें ही अनुमति मिलेगी, जिनकी उम्र 65 साल से कम होगी और उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी। चयन के बाद मक्का पहुँचते ही हाजियों का कोरोना टेस्ट होगा। वहीं हज के बाद हाजी अपने घर वापस आकर क्वारंटीन में रहेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story