×

इन विद्रोहियों ने सेना को दिया झटका: मार गिराया ये लड़ाकू विमान

रअसल, सऊदी सैन्य संगठन ने कथित तौर पर कल यानि शुक्रवार देर रात उत्तरपश्चिमी यमन के अल-जवाफ प्रांत में एक लड़ाकू विमान द्वारा हमला किया था, जिसको हौती विद्रोहियों ने मार गिराया है।

Shreya
Published on: 15 Feb 2020 3:30 AM GMT
इन विद्रोहियों ने सेना को दिया झटका: मार गिराया ये लड़ाकू विमान
X
इन विद्रोहियों ने सेना को दिया झटका: मार गिराया ये लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: हौती विद्रोहियों की तरफ से सऊदी सैन्य संगठन के विमान को मार गिराने का दावा किया गया है। दरअसल, सऊदी सैन्य संगठन ने कथित तौर पर कल यानि शुक्रवार देर रात उत्तरपश्चिमी यमन के अल-जवाफ प्रांत में एक लड़ाकू विमान द्वारा हमला किया था, जिसको हौती विद्रोहियों ने मार गिराया है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दुश्मन के सैन्य विमान को मार गिराया- सैन्य प्रवक्ता

हौती सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार देर रात को अल मसिरा ब्रॉडकास्टर को बताया कि वायु रक्षा बलों ने सतह से हवा में हमला करने वाले लड़ाकू विमान की मदद से दुश्मन के सैन्य विमान को मार गिराया है, जो अल-जवाफ प्रांत पर हमला कर रहा था। इस दौरान सेना के प्रवक्ता ने सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से यमनी के हवाई क्षेत्र में हवाई हमलों के परिणामों के बारे में विचार करने के लिए भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: ब्रह्माजी के 5 सिर थे, जानिए भगवान शिव ने एक सिर को क्यों काट दिया था…

हालांकि अभी तक इस हमले पर अरब सैन्य गठबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलह है कि साल 2015 में हौती विद्रोही और सऊदी गठबंधन के बीच जो लड़ाई शुरु हुई थी, उसके बाद हौती विद्रोहियों द्वारा कई बार सऊदी गठबंधन के विमान को मार गिराने का दावा किया जाता रहा है।

वहीं इससे पहले यमन के अबैन प्रांत में अल कायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया। इस हमले में दो सैनिकों की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अबैन प्रांत के अल-महफिद जिले में यमन स्थित अल-कायदा शाखा के संदिग्ध आतंकवादियों ने इलाके में तैनात सरकार समर्थक सैनिकों के लिए खाद्य आपूर्ति करने वाले एक सैन्य वाहन पर घाट लगाये बैठे थे।

दो सैनिकों की मौत

जैसे ही वाहन क्षेत्र से निकला, वैसे ही आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया इस हमले में दो सैनिकों की मौत हो गयी। ये सैनिक अभी हाल ही में सेना में नई भर्ती होकर आये थे। घटना के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबैन में हाल ही में अल कायदा आतंकवादियों की गतिविधियाँ बढ़ गयी है। वे लगातार इस क्षेत्र में स्थित सरकारी सैनिकों की चौकियों को निशाना बना रहे हैं। आये दिन आतंकी हमले हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि से पहले होने लगे ये सब तो मिल रहे हैं भविष्य के अच्छे-बुरे संकेत

Shreya

Shreya

Next Story