×

रेडलाइट एरिया को खोलना खतरनाक, संक्रमण रोकने के लिए वैज्ञानिकों का खास सुझाव

अमेरिका स्थित येल स्कूल ऑफ मेडिसिन सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन के बाद रेड लाइट एरिया को बंद रखने का सुझाव दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के नतीजों के बारे में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों को भी जानकारी दी गई है।

Shivani Awasthi
Published on: 16 May 2020 4:40 PM GMT
रेडलाइट एरिया को खोलना खतरनाक, संक्रमण रोकने के लिए वैज्ञानिकों का खास सुझाव
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए विशेषज्ञों ने देश के रेड लाइट एरिया को बंद रखने का सुझाव दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रेड लाइट एरिया को बंद रखके भारत संक्रमण के 72 फ़ीसदी मामलों को रोक सकता है। उनका यह भी कहना है कि रेड लाइट एरिया को बंद करके भारत महामारी के चरण में पहुंचने में 17 दिन की और देरी कर सकता है।

अमेरिका स्थित येल स्कूल ऑफ मेडिसिन सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन के बाद रेड लाइट एरिया को बंद रखने का सुझाव दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के नतीजों के बारे में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों को भी जानकारी दी गई है।

आगे भी बंद रखने का सुझाव

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर लॉकडाउन हटाने की तैयारियां भी चल रही हैं। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन हटने के बाद भी रेड लाइट इलाकों को बंद रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः टेस्टिंग किट से तेज कुत्ते, ऐसे करेंगे मिनटों में सैंकड़ों की कोरोना जांच

रुक सकते हैं 72 फ़ीसदी मामले

वैज्ञानिकों का कहना है कि रेड लाइट एरिया को बंद रखके भारत 45 दिनों में कोरोना वायरस के 72 फ़ीसदी मामलों को रोक सकता है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि रेड लाइट एरिया को बंद रखकर शुरुआती 60 दिनों में कोरोना से मौतों में 63 फ़ीसदी की कमी लाई जा सकती है।

आंकड़ों का दिया हवाला

वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के आंकड़ों का भी हवाला दिया है। संगठन के मुताबिक भारत में करीब 637502 यौन कर्मी हैं और करीब पांच लाख ग्राहक हर रोज रेड लाइट इलाकों में जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे में रेड लाइट इलाकों को खोलना किसी खतरे से कम नहीं होगा। यदि लॉकडाउन के बाद की अवधि में इन इलाकों को खोला गया तो काफी संख्या में लोग संक्रमित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन 4.0 होगा ऐसा: बढ़ेगा इतने दिन, जाने अब मिलेगी कितनी छूट-कहां पाबंदी

रेड लाइट एरिया में पसरा सन्नाटा

देश में इस समय लॉकडाउन का तीसरा चरण समाप्त होने वाला है। लॉकडाउन के चौथे चरण में तमाम रियायतें मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया माने जाने वाले सोनागाछी में सन्नाटा पसरा हुआ है। देश के अन्य रेड लाइट एरिया का भी यही हाल है। रेड लाइट एरिया में काम करने वाली यौन कर्मियों के सामने भुखमरी का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जानकारों का कहना है कि निश्चित रूप से रेड लाइट एरिया को आगे भी बंद रखना जरूरी है क्योंकि इनके खोलने से कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में और तेजी आ सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story