×

पटकथा लेखक मैक्स लैंडिस पर लगा यौन शोषण का आरोप

निर्देशक जॉन लैंडिस के बेटे मैक्स पर महिलाओं ने लगातार उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उन्होंने अपनी आपबीती ‘डेली बीस्ट’ को विस्तार से बताई है।

PTI
By PTI
Published on: 19 Jun 2019 5:22 PM
पटकथा लेखक मैक्स लैंडिस पर लगा यौन शोषण का आरोप
X
max landis

लॉस एंजिलिस: ‘अमेरिकन अल्ट्रा’, ‘विक्टर फ्रैंकेनस्टीन’ और ‘ब्राइट’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों के पटकथा लेखक मैक्स लैंडिस पर आठ महिलाओं ने भावनात्मक शोषण और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

निर्देशक जॉन लैंडिस के बेटे मैक्स पर महिलाओं ने लगातार उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और उन्होंने अपनी आपबीती ‘डेली बीस्ट’ को विस्तार से बताई है।

ये भी देखें : पत्रकार खशोगी की हत्या पर UN ने कहा, मर्डर में सऊदी युवराज के हाथ होने का सबूत

मैक्स की पूर्व प्रेमिका तथा मित्र ने डेली बीस्ट को बताया,‘‘उसे विश्वास था कि हम कभी कुछ नहीं कहेंगे, कोई कुछ कहता था तो वह उसकी बेज्जती करता था।’’

उसने कहा, ‘‘मुझे अहसास नहीं हुआ कि मेरे साथ लगातार दुष्कर्म हो रहा है और वह भी इस व्यक्ति द्वारा जानबूझ कर किया जा रहा है । यह सिलसिला दो साल से चल रहा है, और आज तक जारी है,जब मैं इसे लिख रही हूं।’’

ये भी देखें : ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए

एक अन्य महिला ने मैक्स पर इस से मिलते-जुलते आरोप लगाए हैं। उसने मैक्स को हिंसक बताया जिसमें फ्रैंड्स ग्र्रुप के जरिए महिलाओं का लगातार पीछा करना शामिल है।

यह पहली बार नहीं है जब मैक्स पर पहली बार इस प्रकार के आरोप लगे हैं।

उस पर 2017 में भी इसी प्रकार के आरोप लगे थे।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!