×

रेगिस्तान में Snowfall: सफ़ेद बर्फ ने ढकी इन देशों की रेत, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

ठंड का मौसम आते ही दुनिया के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो जाती है। जनवरी के महीने में ऐसा ज़्यादातर देखा गया है। लेकिन अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में ऐसा नज़ारा आपने नहीं देखा होगा।

Monika
Published on: 18 Jan 2021 7:09 AM GMT
रेगिस्तान में Snowfall: सफ़ेद बर्फ ने ढकी इन देशों की रेत, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
X
रेगिस्तान में Snowfall: सफ़ेद बर्फ ने ढकी इन देशों मे रेत, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

ठंड का मौसम आते ही दुनिया के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो जाती है। जनवरी के महीने में ऐसा ज़्यादातर देखा गया है। लेकिन अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में ऐसा नज़ारा आपने नहीं देखा होगा। इस साल अफ्रीका के सहारा में जमकर स्नोफॉल हुआ है, जिसके चलते मरुस्थल की पीली रेत बिर्फ़ की सफ़ेद चादर से ढक गया। अरब का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है।

दिल खुश कर देने वाला नज़ारा

इस जगह की कई तस्वीरें सामने आईं है जिसे देख आपका दिल भी खुश हो जाएगा। सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में रेगिस्तान में हुई इस दुर्लभ बर्फबारी को देखने के लिए दूर दूर से लोग इस स्थान पर इस सुन्दर नज़ारे को देखने आ रहे हैं, साथ ही विदेशी पर्यटको ने भी यहां का माहौल बनाया हुआ है।

हज़ार वर्षों बाद तापमान में गिरावट

बता दें, समुद्र तल से करीब 1000 मीटर ऊंचाई पर स्थित ये इलाका एटलस माउंटेन से घिरा हुआ है। सहारा मरुस्थल उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश हिस्से में फैला हुआ है। जिसके चलते हजारों वर्षों में यहां के तापमान में बदलाव देखा गया है।

वैसे तो अइन सेफरा अभी सूखा पड़ा है, लेकिन 15,000 साल बाद यहाँ एक बार फिर हरे भरे पेड़ पौधे होने की आशंका जताई जा रही है। वही दूसरी तरह, इस सऊदी अरब में बर्फ़बारी होने से यहाँ के लोगों में ख़ुशी और उत्सुकता देखते बन रही है। जहां पहाड़ और रेट दोनों पर ही बर्फ के सफ़ेद चादर बिछे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Tourist Places : कड़कड़ाती ठंड में बनाएं इन जगहों का प्लान, लें गर्माहट का अहसास

पहले भी हुआ ऐसा

खबरों इ माने तो करीब 50 साल बाद इतने निचले स्तर पर तापमान देखें को मिल रहा है। दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। रेगिस्तानी इलाकों में बर्फ़बारी बेहद कम देखी जाती है । यहां रात के वक़्त तापमान अचानक से गिर जाता है। सहारा के मरुस्थलों में इससे पहले 2018, 2017 और आखिरी रिकॉर्डेड स्नोफॉल साल 1980 में हुआ था।

ये भी पढ़ें : घूमने का बना रहे प्लान तो इस बार जाइए अहमदाबाद, होंगे पूरे पैसे वसूल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story