×

अंबानी, समेत दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का नुकसान

बता दें कि अंबानी परिवार के लिए एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बार है जब उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अभी बीते मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी बंधुओं- मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी- से जेड प्लस सिक्यॉरिटी कवर वापस लेने की याचिका खारिज कर दी। उसने बॉम्बे हाई कोर्ट की इस टिप्पणी का समर्थन भी किया कि उच्चस्तरीय सुरक्षा उन्हें दी जानी चाहिए जिनकी जान को खतरा हो और जो सुरक्षा का खर्च चुकाने को तैयार हों।

Newstrack
Published on: 29 Oct 2020 7:29 AM GMT
अंबानी, समेत दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का नुकसान
X
फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में अपडेट मिलता है। शेयर बाजार खुलने के बाद दुनिया के अलग-अलग इलाको से हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता रहता है।

वाशिंगटन: भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में करीब एक अरब डॉलर की कमी आई है। इसकी वजह शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल को बताया जा रहा है।

शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के कारण केवल मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दस सबसे बड़े धनकुबेरों के खजानों पर भी असर पड़ा है। इससे उन्हें एक दिन में 34 अरब डॉलर (करीब 25.16 खरब रुपये) का नुकसान हुआ है।

जिसके बाद से फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर बिल गेट्स एक पायदान लुढ़क कर अब तीसरे नंबर नंबर पर आ गए हैं।

SHARE BAZAAR शेयर बाजार में गिरावट(फोटो:सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: बसपा विधायकों की बगावत पर पर बोली मायावती, सपा से गठबंधन हमारी भूल थी

अमेजन के मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी

उनकी जगह बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली ने ले ली है। यानी की बर्नार्ड अर्नाट अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गये हैं। जबकि पहले नम्बर अमेजन के मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस हैं।

बताते चलें कि बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार करीब 3.5 फीसद से अधिक लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुआ था। डाऊ जोंस 943 अंक टूटकर 26519 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 426 अंकों की कमी देखने को मिली। एसएंडपी भी 119 अंक टूटकर नीचे आ गया। फेसबुक के शेयर साढ़े पांच फीसद से ज्यादा गिर गये हैं।

रैंकिंग - रईसों के नाम - नेटवर्थ - गिरावट

1 - जेफ बेजोस - 186.3 अरब डॉलर - 6.7 अरब डॉलर

2 - बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली - 115.1 अरब डॉलर - 4.7 अरब डॉलर

3 - बिलगेट्स - 112.7 अरब डॉलर - 2 अरब डॉलर

4 - मार्क जुकरबर्ग - 98.4 अरब डॉलर - 5.7 अरब डॉलर

5 - मुकेश अंबानी - 85.1 अरब डालर - 907 मिलियन डॉलर

6 - एलन मस्क - 90.3अरब डॉलर - 3.5 अरब डॉलर

7 - वॉरेन बफेट - 6 अरब डॉलर - 2.2 अरब डॉलर

8 - लैरी एलिशन - 73.9 अरब डॉलर - 1.9 अरब डॉलर

9 - स्टीव बॉल्मर - 69.7 अरब डॉलर - 3 अरब डॉलर

10 - लैरी पेज - 67.7 अरब डॉलर - 3.5 अरब डॉलर

यह भी पढ़ें: भूकंप से हिल गया देश: जोरदार झटकों से मचा कोहराम, कांप उठा हर कोई…

SENSEX शेयर बाजार (फोटो:सोशल मीडिया)

ऐसे पता कर सकते हैं नेटवर्थ

मालूम हो कि फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में अपडेट मिलता है। शेयर बाजार खुलने के बाद दुनिया के अलग-अलग इलाको से हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन व्यक्तियों की प्रापर्टी किसी प्राइवेट कंपनी से ताल्लुक रखती है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। जिसके बाद हमें धनकुबेरों के नेटवर्थ की जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर तक लॉकडाउन: हुआ देश में संपूर्ण बंदी का एलान, कोरोना मौतों पर बड़ा फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story