×

दिसंबर तक लॉकडाउन: हुआ देश में संपूर्ण बंदी का एलान, कोरोना मौतों पर बड़ा फैसला

फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने कोविड-19 के मद्देनजर देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा और एक दिसंबर तक रहेगा। लेकिन इस बार का लॉकडाउन पिछली बार की तुलना में अधिक लचीला रहेगा।

Shivani
Published on: 29 Oct 2020 4:16 AM GMT
दिसंबर तक लॉकडाउन: हुआ देश में संपूर्ण बंदी का एलान, कोरोना मौतों पर बड़ा फैसला
X

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच अब जहां प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है तो वहीं फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का एलान किया गया है। यहां शुक्रवार यानी कल से

राष्ट्रपति मैक्रों ने बंद की घोषणा की है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहार से देश बुरी तरह प्रभावित हैं, समय रहते सख्त कदम न उठाये गए तो मरने वालो का आंकड़ा 4 लाख तक पहुँच सकता है।

फ्रांस में एक दिसंबर तक लॉकडाउन का एलान

दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने कोविड-19 के मद्देनजर देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा और एक दिसंबर तक रहेगा। लेकिन इस बार का लॉकडाउन पिछली बार की तुलना में अधिक लचीला रहेगा।

लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

दोबारा लगने वाले इस लॉकडाउन में फ्रांस के सभी स्कूल खुले रहेंगे। वहीं जनसेवाएं और जरूरी कार्यालय भी खोले जाने की अनुमति हैं। हालांकि जरुरी काम से ही घर से बाहर निकला जा सकता है। इसके लिए नियम ये है कि बाहर निकलने वालों को अपने साथ दस्तावेज रखने होंगे, जिससे पता चल सके कि वे जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। पुलिस निगरानी करेगी कि नियम का उललंघन न हो। वहीं लॉकडाउन में बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।

president-macron-announces second france lockdown till december

ये भी पढ़ेंःभारत के गुस्से से डरे पाकिस्तानी जनरल बाजवा, कांपने लगे पैर, अभिनंदन को छोड़ा

फ्रांस में कोरोना का आंकड़ा:

बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस ने फिर से विकराल रूप ले लिया है। यहां कोरोना की दूसरी लहर से जनजीवन त्रस्त है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में 523 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है, जो अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं आंकड़ों की बात करें तो एक दिन में फ्रांस में 33,417 नए कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार से मंगलवार के बीच फ्रांस में 1194 मामले बढ़ गए हैं। इससे पहले मैक्रों कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा परिषद की दो आपात बैठक भी ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बदल दिए ये नियम, सभी को होगा फायदा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story