×

UFO के बाद अमेरिका के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, लोगों में फैली दहशत

एलियंस और यूएफओ को लेकर हमेशा बातें होती रहती हैं। तमाम तरह के कयास लगाए जाते हैं, लेकिन आज तक किसी के भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। सालों से आसमान में उड़न तश्तरियां देखे जाने का दावा किया जाता रहा है। मगर इस बार अमेरिका ने खुद यूएफओ देखे जाने का दावा किया है।

suman
Published on: 3 May 2020 2:17 PM GMT
UFO के बाद अमेरिका के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, लोगों में फैली दहशत
X

पेंटागन :एलियंस और यूएफओ को लेकर हमेशा बातें होती रहती हैं। तमाम तरह के कयास लगाए जाते हैं, लेकिन आज तक किसी के भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। सालों से आसमान में उड़न तश्तरियां देखे जाने का दावा किया जाता रहा है। मगर इस बार अमेरिका ने खुद यूएफओ देखे जाने का दावा किया है।

यह पढ़ें...कानपुर सेंट्रल पहुंची 1265 प्रवासी श्रमिकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से अज्ञात यूएफओ के तीन वीडियो जारी किए गए थे जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब अमेरिका के टेक्सास में आसमान में एक अजीब रोशनी दिखने से लोगों में सनसनी फैल गई है। बता दें टेक्सास शहर के आसमान में रात को तीन अजीब रोशनियां एक साथ दिखाईं दे रही थीं। रोशनी के ये गोले कभी करीब आ रहे थे तो कभी एक दूसरे से दूर हो रहे थे।

वीडियो देख डर गई महिला

बता दें कि इस तरह की रोशनी अमेरिका के नेवाडा में भी कुछ महीने पहले देखी गई थी। रोशनी के ये तीन गोले कोई यूएफओ था या कुछ और इसकी वहां कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। ये रोशनी के गोले आगे भी बढ़ रहे थे।नेवाडा के पूर्व सीनेट और ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैरी रीड ने इसे अपने ट्विटर पर शेयर किया था। वहीं एक महिला जो आसामान में इस गतिविधि का वीडियो बना रही थी इसे देखने के दौरान बेहद डरी हुई थी और बार बार ईश्वर का नाम ले रही थी। इस वीडियो को यूट्यूब पर 22 अप्रैल को अपलोड किया गया था। अमेरिका के पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर कुछ वीडियो जारी किए थे जिसमें आसमान में अज्ञात यूएफओ दिखाई दे रहा था।

यह पढ़ें..यूपी में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत नहीं

इन वीडियो को 2004 और 2015 में प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान वीडियो सेंसर तकनीक के जरिए पायलटों ने आसमान में कैप्चर किया था। इसे बाद में अमेरिकी नौसेना ने वास्तविक रूप में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया था।अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) ने कहा है कि उसने तीनों वीडियो को जारी करने को अधिकृत किया है। इसमें से एक नवंबर 2004 में कैद किया गया था और दो अन्य जनवरी 2015 के हैं। इन्हें 2007 और 2017 में अनधिकृत तरीके से रिलीज किया गया था। रक्षा विभाग ने बयान में कहा कि डीओडी इस वीडियो को लोगों का यह भ्रम साफ करने के लिए जारी कर रहा है कि जो फुटेज सर्कुलेट हो रहा है वह सच है या नहीं और क्या ऐसे और वीडियो हैं या नहीं। वीडियो में देखी गई हवाई वस्तु "अज्ञात" की श्रेणी में ही है।''

suman

suman

Next Story