×

खौफनाक रहस्य! 400 महिलाओं की नाचने पर मौत, जाने क्या हुआ ऐसा

विज्ञान की आज दुनिया के हर क्षेत्र में पहुंच है। असम्भव से हर कार्य को विज्ञान ने सम्भव कर दिखाया है। दुनिया के साथ अंतरिक्ष में भी विज्ञान अपना कमाल दिखा रहा है। लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी दुनिया के एक रहस्य से विज्ञान पर्दा नहीं उठ पाया है।

Vidushi Mishra
Published on: 2 April 2023 11:00 AM GMT
खौफनाक रहस्य! 400 महिलाओं की नाचने पर मौत, जाने क्या हुआ ऐसा
X
Strasbourg

नई दिल्ली : विज्ञान की आज दुनिया के हर क्षेत्र में पहुंच है। असम्भव से हर कार्य को विज्ञान ने सम्भव कर दिखाया है। दुनिया के साथ अंतरिक्ष में भी विज्ञान अपना कमाल दिखा रहा है। लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी दुनिया के एक रहस्य से विज्ञान पर्दा नहीं उठ पाया है। दुनिया भर में इस अनसुलझे राज का पता कोई नही लगा पाया है।

यह भी देखें... बुरा फंसा ये भारतीय खिलाड़ी, अब लटकी BCCI की तलवार

बात है सन् 1518 की गर्मी की। इस गर्मी में स्ट्रासबर्ग शहर में पहले तो एक महिला ने सड़क पर नाचना शुरु किया और फिर उस महिला को देखते ही देखते 34 अन्य महिलाएं भी ऐसा ही करने लगी।

आश्चर्य की बात तो ये थी कि ये संख्या एक महीने के अंदर 400 के पास पहुंच गई थी। ये महिलाएं पूरा दिन और पूरी रात नाचती थी। इसके बाद धार्मिक पुरोहित से लेकर वैज्ञानिक तक बुलाए गए क्योंकि नाचते-नाचते इन महिलाओं की हालत खराब होने लगी थी। वहीं ऐसा करते-करते कुछ महिलाओं की मौत भी होने लगी।

इसके बाद महिलाओं के लिए स्टेज भी बनाए गए और अलग से हॉल भी बनाया गया। लोगों का ऐसा मानना था कि डांस कर रही महिलाओं की स्थिति में तभी बदलाव आएगा, जब वह दिन-रात नाच पाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी देखें... जम्मू-कश्मीर: कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उलंघन

वहीं इसके पीछे का कारण जहर और सामूहिक मानसिक बीमारी को बताया गया। लेकिन आज तक इस तरह नाचने और फिर मौत होने के रहस्य से कोई भी पर्दा नहीं उठा पाया है।

यह आज भी एक अनसुलझा रहस्य है। विज्ञान के पास भी इस सवाल का जवाब नहीं है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story