×

किसानों के साथ मिया: अब कूद पड़ी पूरी दुनिया, इन दिग्गज हस्तियों का समर्थन

कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने बुधवार को किसानों के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र खतरे में है। इससे पहले एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Feb 2021 7:45 AM GMT
किसानों के साथ मिया: अब कूद पड़ी पूरी दुनिया, इन दिग्गज हस्तियों का समर्थन
X
एसपी प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि विदेशी सांसदों को तो कश्मीर ले जाते हैं लेकिन देश के सांसदों को किसानों से नहीं मिलने दिया जा रहा है।

नई दिल्ली: भारत में चल रहे किसान आंदोलन का दुनिया भर की मशहूर हस्तियां समर्थन कर रही हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ बीते दो महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब किसानों के आंदोलन को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी ने समर्थन दिया है।

कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने बुधवार को किसानों के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र खतरे में है। इससे पहले एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया।

लोकतंत्र के लिए खतरा है फासीवाद

बता दें कि पेशे से कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस वकील हैं। मीना ने कहा कि यह सिर्फ एक संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर (अमेरिका) पर एक महीने पहले ही हमला हुआ और अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा है। यह दोनों घटनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत में किसान आंदोलन के खिलाफ सुरक्षा बलों की हिंसा और इंटरनेट बंद किए जाने पर आक्रोश जताना चाहिए।



ये भी पढ़ें...भारत को तगड़ा झटका: रद्द हुआ बड़ा समझौता, विरोध-प्रदर्शन का घातक असर

कमाल हैरिस की भतीजी ने कहा कि हमें वैसी ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए जिस तरह से हमने कैपिटल हिल में हुई हिंसा पर दी है, क्योंकि किसी भी जगह पर फासीवाद हर एक लोकतंत्र के लिए खतरा है।

एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। थनबर्ग नेभारत में NEET की परीक्षा का विरोध करने वाले छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया था।



ये भी पढ़ें...सोने की जीभ: मिस्त्र में मिली 2000 साल पुरानी ऐसी ममी, देख हो जाएंगे हैरान

किसानों के समर्थन में मिया खलीफा

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलम का समर्थन किया है। पॉर्न इंडस्ट्री में कई वर्षों तक काम करने वाली मिया खलीफ ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप मढ़ा है। मिया खलीफा ने एक फोटो के साथ ट्वीट किया है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में लिए इस पोस्टर पर लिखा है कि किसानों को मारना बंद करो।



उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये क्या चल रहा है? नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया गया है? अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि ''पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं।



किसानों के समर्थन में अमेरिकी पॉप स्टार

अमेरिका की जानी मानी पॉप स्टार रिहाना ने किसानों का समर्थन किया है। रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट ट्वीट किया है। इस रिपोर्ट में किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने की बात। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'

भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर दुनिया से इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। बता दें कि लिसिप्रिया कंगुजम पर्यावरण को लेकर काम करती हैं।



ये भी पढ़ें...SpaceX मिशन को झटका, लैंडिंग के दौरान धमाका, स्टारशिप बना आग का गोला

किसानों को UN का समर्थन

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का संयुक्त राष्ट्र ने भी समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। अधिकारियों को उन्हें यह करने देना चाहिए।

ट्रूडो का भी समर्थन

किसान आंदोलन को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी सर्मथन किया है। ट्रूडो ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ भारतीय सुरक्षा बलों के रवैए पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का समर्थक रही है। हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story