×

सेकेंडों में गिरा पुल: देखकर रोंगटे खड़े हो गए, मच गई अफरा-तफरी

ताइवान में बहुत बड़ा हादसा हो गया है। ताइवान में एक चालू पुल भरभराकर गिरा गया है। बताया जा रहा है कि ये पुल तीस साल पुराना था। वहां की केंद्रीय सूचना एजेंसी के मुताबिक, जिस समय पुल गिरा उस समय पुल के ऊपर से गैस टैंकर गुजर रहा था। टैंकर पुल को पार भी नहीं कर पाया था।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Jun 2023 8:47 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 9:21 AM GMT)
सेकेंडों में गिरा पुल: देखकर रोंगटे खड़े हो गए, मच गई अफरा-तफरी
X
taiwan bridge

नई दिल्ली : ताइवान में बहुत बड़ा हादसा हो गया है। ताइवान में एक चालू पुल भरभराकर गिरा गया है। बताया जा रहा है कि ये पुल तीस साल पुराना था। वहां की केंद्रीय सूचना एजेंसी के मुताबिक, जिस समय पुल गिरा उस समय पुल के ऊपर से गैस टैंकर गुजर रहा था। टैंकर पुल को पार भी नहीं कर पाया था। पुल के आखिरी छोर में पहुंचते-पहुंचते गाड़ी नदी में समा गई। पुल गिरने के बाद 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुल के ऊपर से यह गैस टैंकर सुबह के 5 बजे गुजर रहा था।

यह भी देखें... एक्ट्रेस से गंदी हरकत: फेमस डायरेक्टर की सामने आई सच्चाई, बॉलीवुड में मचा बवाल

क्षण-भर में हो गया हादसा

केंद्रीय सूचना एजेंसी के मुताबिक, गैस टैंकर आराम से पुल के ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ जा रहा था। जब तक वो पुल के किनारे पहुंचने ही वाला था, उसी समय पुल गिर गया। वैसें तो गैस टैंकर किनारे तक पहुंच गया था, लेकिन वो पुल को पार नहीं कर पाया और नदी में ही समा गया।

TAIWAN-ACCIDENT-BRIDGE

इसके साथ ही पुल के गिरने से ताइवान के यिलान काउंटी में मछली पकड़ने के जहाजों पर गिर गया और पुल के नीचे मछली पकड़ने वालों की नावें तो थी ही, इसके अतिरिक्त कई मोटर चालक जो पुल से गुजर रहे थे वो भी पानी में डूब गए।

यह भी देखें... अभी-अभी! सेना ने पाकिस्तान का किया ये हाल, दहशत में इमरान

पुल की पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, ये पुल एशिया का पहला एकल-आर्च ब्रिज था। इस पुल को सन् 1990 में बनाया गया था। इसका नाम द नानफंगाओ वियाडक्ट ब्रिज रखा गया था। इस पुल को स्टील का बनाया गया था। ये स्टील पुल 140 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा था।

taiwan-bridge

पुल के गिरने के घटना के बारे में ताइवान सेंट्रल इंफॉर्मेशन एजेंसी ने कहा कि यह घटना दोपहर एक बजे हुई। इस पुल के गिरने से 10 लोग और दो कोस्टगार्ड के जवान घायल हो गए और छह और लोग मामूली रुप से घायल हुए है।

उन्होंने कहा कि जिस समय पुल गिरने की घटना हुई उस समय यहां पर कुछ नावें भी चल रही थीं, उसमें मछली पकड़ने के लिए मछुआरे सवार थे। अचानक हुई इस घटना को देखकर वो सभी भौचक्के रह गए। पुल गिरने के बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत काम शुरु कर दिया।

यह भी देखें... नौकरियां ही नौकरियां: 8000 पदों पर बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story