×

करोड़पति बना मछुआरा: समुद्र ने बना दिया इसे इतना अमीर, 'व्हेल की उल्टी' का कमाल

महापन को सोंगख्ला के समीला बीच पर बहुत अजीबोगरीब चीज मिली। जब उसने कुछ बुजुर्गों से पूछा, तब पता चला कि यह एंबरग्रीस है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों में पित्त नली के स्राव से बनता है। उसे सात किलो का एंबरग्रीस मिला। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Shreya
Published on: 21 Jan 2021 9:23 AM GMT
करोड़पति बना मछुआरा: समुद्र ने बना दिया इसे इतना अमीर, व्हेल की उल्टी का कमाल
X
करोड़पति बना मछुआरा: समुद्र ने बना दिया इसे इतना अमीर, 'व्हेल की उल्टी' का कमाल

बैंकॉक: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी... ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पड़ फाड़ कर। ये कहावत महज कहावत नहीं है बल्कि कभी कभी किसी के जीवन में ये बिल्कुल सच साबित हो जाता है। इस कहावत को सच करने वाली एक घटना सामने आई है, थाइलैंड से, जहां पर एख मछुआरे की किस्मत चंद मिनटों में ही पलट गई। 20 साल के चालेरम्चाए महापन को समुद्र किनारे एक ऐसी चीज मिली, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी को चालेरम्चाए महापन सोंगख्ला के समीला बीच पर मौजूद था। उस दिन खराब मौसम था, जिसके चलते वह अपना काम करके वापस घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर रेत में पड़ी एक चीज पर पड़ी। ये अनोखी चीज दिखने में पत्थर की तरह था। महापन ने जब इसे ध्यान से देखा तो बहुत अजीबोगरीब तरह का लगा। जिससे उसमें उस पत्थर जैसी दिखने वाली चीज को अपने घर ले जाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: White House का सीक्रेट: सोर्स कोड में छिपा रहस्य, टेक्निकल टीम ने बनाई नई वेबसाइट

Ambergris (फोटो- सोशल मीडिया)

क्या होता है एंबरग्रीस?

महापन ने इसके बारे में गांव के कुछ बुजुर्गों से पूछा, तब पता चला कि यह एंबरग्रीस है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों में पित्त नली के स्राव से बनता है। यह बेहद दुर्लभ होता है, क्योंकि इसे केवल एक फीसदी स्पर्म व्हेल ही बना पाती हैं। इसी वजह से यह काफी महंगा होता है। एंबरग्रीस कई बार समुद्र के किनारे तैरता हुआ मिलता है तो कई बार मृत स्पर्म व्हेल के पेट में भी पाया जाता है। बता दें कि यह व्हेल के शरीर के अंदर उसकी रक्षा के लिए पैदा होता है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले समर्थकों का भला करना नहीं भूले ट्रंप, किया ये बड़ा काम

WHALE FISH (फोटो- सोशल मीडिया)

दो करोड़ के आसपास है कीमत

कई वैज्ञानिक का मानना है कि एंबरग्रीस व्‍हेल की उल्‍टी होती है। कई का कहना है कि यह मल होता है। वैसे तो इसकी महक काफी गंदी होती है, लेकिन जब यह सूख जाता है तो काफी प्यारी और फंकी किस्म की महक आती है। जिसके चलते इसका इस्तेमाल महंगे परफ्यूम के लिए होता है। महापन को सात किलो का एंबरग्रीस मिला। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। महापान इसे एक इंटरनेशनल एजेंट के द्वारा बेचना चाहता है।

यह भी पढ़ें: भारत होगा बहुत ताकतवर: बिडेन सहयोगी साबित होंगे, इन क्षेत्रों में हैं उम्मीदें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story