×

सनकी जवान ने बरसाई गोलियां: 21 की मौत-कई घायल, पुलिस ने मार गिराया

हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था।

Shivakant Shukla
Published on: 9 Feb 2020 4:57 AM GMT
सनकी जवान ने बरसाई गोलियां: 21 की मौत-कई घायल, पुलिस ने मार गिराया
X

नई दिल्ली: थाईलैंड में सेना के एक जवान ने शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ गोलीबारी से 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर की है। पुलिस के साथ चली 24 घंटे के मुठभेड़ के बाद आखिरकार उसे मार गिराया गया। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से 10 की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था।

ऐसे वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार जवान सेना की एक गाड़ी में सवार होकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाता चला गया। जाकरापंथ थोमा नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति इस गोलीबारी को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहा था। वह कोरात शॉपिंग मॉल के टर्मिनल 21 में छिपा हुआ था।

ये भी पढ़ें—शोक में डूबी BJP: RSS को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज शख्स का हुआ निधन

वह बदला लेने की भी बात कर रहा था। जानकारी के मुताबिक उसने एक निजी घर में भी कुछ लोगों को गोली मारी है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद उसने सैन्य बेस से वाहन ‘हमवी’ और हथियार चुराए और बाहर निकल पड़ा। उसने कई सुरक्षाकर्मियों को भी गोली मारी, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

इससे पहले फ्लोरिडा के एक चर्च के बाहर अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है।

ये भी पढ़ें—देशद्रोह के मामले में IPS अधिकारी सस्पेंड, था इस नेता का करीबी

पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर और एक वयस्क शख्स को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य व्यक्तियों को भी गोली मारी गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story