×

लीजिए जबर ज्ञान! सिर्फ श्रीलंका नहीं 'इन 13' देशों में भी बैन है बुर्का

श्रीलंका आतंकी हमले के बाद वहां बुर्का बैन कर दिया गया है। उसके बाद से भारत में भी बुर्का बैन करने की मांग उठ रही है। जिसके बाद से हंगामा बरपा है। ऐसे में आप जानिए कौन से देश हैं जहां बुर्का बैन है।  

Rishi
Published on: 3 May 2019 10:52 AM GMT
लीजिए जबर ज्ञान! सिर्फ श्रीलंका नहीं इन 13 देशों में भी बैन है बुर्का
X

लखनऊ : श्रीलंका आतंकी हमले के बाद वहां बुर्का बैन कर दिया गया है। उसके बाद से भारत में भी बुर्का बैन करने की मांग उठ रही है। जिसके बाद से हंगामा बरपा है। ऐसे में आप जानिए कौन से देश हैं जहां बुर्का बैन है।

डेनमार्क

31 मई 2018 को डेनमार्क की सरकार ने कानून लागू किया जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढंकने की मनाही होगी। स्की मास्क और नकली दाढ़ी-मूछ लगाने पर भी रोक होगी।

फ्रांस

2004 में इसकी शुरुआत हुई। पहले स्कूलों में धार्मिक चिन्हों पर रोक लगी। 2011 में सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर बुरके को पूरी तरह बैन कर दिया। कोई महिलाओं को जबरन बुरका पहनाएगा तो उस पर 30 हजार यूरो तक का जुर्माना है।

ये भी देंखे:मायावती की PM की दावेदारी के लिए अहम है छठा व सातवां चरण

बेल्जियम

बेल्जियम ने 2011 में बुरका बैन कर दिया। बुरका पहनने पर महिलाओं को 7 दिन की जेल या 1300 यूरो तक का जुर्माना हो सकता है।

नीदरलैंड्स

2015 में हॉलैंड ने बुरके पर बैन लगाया। बैन स्कूलों, अस्पतालों और सार्जवनिक परिवहन तक सीमित है।

स्विट्जरलैंड

1 जुलाई 2016 से स्विट्जरलैंड के टेसिन इलाके में बुरके पर प्रतिबंध लागू हो गया है. उल्लंघन पर 9200 यूरो तक का जुर्माना।

इटली

इटली में 2010 में नोवारा शहर ने अपने यहां प्रतिबंध लगाया।

ये भी देंखे:‘विराट कोहली’ को नया खिताब : ‘द मेकिंग ऑफ अ चैंपियन’

जर्मनी

जून 2017 से जर्मनी में भी बुरके और नकाब पर रोक है। ऐसा सिर्फ सरकारी नौकरियों और सेना पर लागू होता है।

स्पेन

स्पेन के कैटेलोनिया इलाके में कई जिलों में बुरके और नकाब पर 2013 से प्रतिबंध है।

तुर्की

मुस्लिम बहुल आबादी वाले तुर्की में 2013 तक सरकारी संस्थानों में बुरका या हिजाब पहनने पर रोक थी। लेकिन अभी भी कोर्ट, सेना और पुलिस में ऐसा करने की अनुमति नहीं है।

चाड

अफ्रीकी देश चाड में पिछले साल जून में दो आत्मघाती बम हमले हुए जिसके बाद पीएम ने बाजारों में बुरके की बिक्री तक पर बैन लगा दिया।

यह भी पढ़ें…..गढ़चिरौली हमला: C60 कमांडो के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं

कैमरून

चाड के बाद कैमरून ने भी नकाब और बुरका बैन कर दिए। लेकिन सिर्फ पांच राज्यों में ही प्रभावी है।

निजेर

आतंकवाद प्रभावित दीफा इलाके में बुरका प्रतिबंधित है।

कॉन्गो

पूरे चेहरे को ढकने पर कॉन्गो ने बैन लगा रखा है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story