×

Titanic Submersible Missing: कौन हैं समुद्र में समा गए ये 5 अरबपति, आइये जाने इनके बारे में

Titanic Submersible Missing: शाहजादा दाऊद का परिवार पाकिस्तान के सबसे रसूख परिवारों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उसका नेटवर्थ 350 मीलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में देखें तो 2868 करोड़ रुपए ज्यादा है।

Anant Shukla
Published on: 23 Jun 2023 2:11 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2023 6:01 AM GMT)
Titanic Submersible Missing: कौन हैं समुद्र में समा गए ये 5 अरबपति, आइये जाने इनके बारे में
X
Titanic Submersible Missing (Social Media)

Titanic Submersible Missing: अटलांटिक महासागर में डूबी टाइटैनिक को देखने गई पनडुब्बी लापता हो गई। इसके बाद से लगाता खोजबीन जारी है। दस जहाज और कुछ पनडुब्बियां खोज में लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पनडुब्बी में कुछ ही घंटों के लिए ऑक्सीन बचा है। इस पनडुब्बी में पांच अरबपति- हैमिश हार्डिंग, शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, स्टॉकटॉन रश और पाल हेनरी जार्जियोले सवार थे। आइए जनते हैं इन अरबपतियों के बिजनेस और लाइफस्टाइल के बारे में-

शहजादा दाऊद और सुलेमान

शाहजादा दाऊद एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन हैं। ये कंग्लोमरेट एन्ग्रो कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं। ये कंपनी उर्वरक बनाती है। मिली जानकारी के मुताबिक शहजादा अपनी बीवी क्रिस्टीन और बच्चों अलीना और सुलेमान के साथ साउथ वेस्ट लंदन में रहते हैं। लेकिन एक महीना पहले से पूरा परिवार कनाडा में रह रहा था।

शाहजादा दाऊद फाउंडेसन (नॉन प्रॉफिटेबल संस्था) और कैलिफोर्निया की रिसर्च आर्गनाइजेशन SETI के लिए भी काम करते थे। वो अलग-अलग प्राकृतिक जगहों पर घूमने और रहस्यों को उजागर करने के शौकीन थे। इसके अलावा उनका बेटा सुलेमान जल्द ही अपने स्कूल की पढ़ाई खत्म की थी। कहा जाता है कि वह साइंस फिक्शन का बहोत बड़ा शौकीन है।

शाहजादा दाऊद का परिवार पाकिस्तान के सबसे रसूख परिवारों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उसका नेटवर्थ 350 मीलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में देखें तो 2868 करोड़ रुपए ज्यादा है।

हैमिश हार्डिंग

हैमिश हार्डिंग जन्म 24 जून 1964 में ब्रिटेन में हुआ था। ये संयुक्त अरब अमीरात में ब्रिटीश व्यापारी हैं। इसके अलावा ये पायलट, खोजकर्ता और अंतरीक्षयात्री हैं। हार्डिंग एक्शन ग्रुप के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय विमान ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष हैं। यह कंपनी चार्टर्ड विमान खरीदने एवं बेचने का काम भी करती है। इसका मुख्यालय दुबई में है। भारत में चीता लाने में इन्होंने काफी सहयोग किया था।

स्कॉट रश

स्कॉट रश ओशियन गेट कंपनी के सीईओ है, जो इस अभियान को कमांड कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार रश कंपनी के फाइनेंशियल और इंजिनियरिंग से संबंधित विषय को देखते थे। रश ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के बर्कले हास स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की। इनकी पत्नी वेंडी रश के परदादा और परदादी 1912 में टाइटैनिक दुर्घटना में मारे गए थे। ये दोनो टाइटैनिक पर सवार सबसे धनी यात्रियों में से एक थे।

पाल हेनरी जार्जियोले

पाल को मिस्टर टाइटैनिक नाम से भी जाना जाता है। पॉल फ्रांस की नौसेना में कमांडर रहे हैं। वह टाइटैनिक के बारे में पिछले करीब 35 साल से शोध कर रहे हैं। पॉल इससे पहले टाइटैनिक पर गए अभियानों का हिस्सा भी रहे हैं। 1987 में टाइटैनिक के अवशेषों को लाया गया था उस टीम के हिस्सा थे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story