×

समंदर की गहराई में टाइटैनिक जहाज! देख सकते हैं आप भी, खर्च करने होंगे इतने रुपए

आप ने टाइटैनिक मूवी तो देखी ही होगी। उस फिल्म में बड़े टाइटैनिक जहाज को जैसे दिखाया गया था। असर में भी यह जहाज कुछ वैसा ही शानदार, बड़ा और बेहद खूबसूरत दिखता था।

Monika
Published on: 17 Nov 2020 5:42 AM GMT
समंदर की गहराई में टाइटैनिक जहाज! देख सकते हैं आप भी, खर्च करने होंगे इतने रुपए
X
अब देख सकते है समंदर की गहराई में जहाज का मलबा , खर्च होंगे इतने रुपए

आप ने टाइटैनिक मूवी तो देखी ही होगी। उस फिल्म में बड़े टाइटैनिक जहाज को जैसे दिखाया गया था। असर में भी यह जहाज कुछ वैसा ही शानदार, बड़ा और बेहद खूबसूरत दिखता था। टाइटैनिक दुनिया का सबसे खूबसूरत और बड़ा जहाज था।

इस जहाज के बारे में कहा जाता था कि यह कभी नहीं डूबेगा, लेकिन वह अटलांटिक सागर में डूब गया। 14-15 अप्रैल 1912 की रात टाइटैनिक जहाज में बैठे लोगों की आखरी रात बन गई। जब ब्रिटिश जहाज टाइटैनिक बर्फ के पहाड़ से टकराकर उत्तरी अटलांटिक सागर में डूब गया। इसके मलबे को साल 1985 में ढूंढा गया था।

खर्च करने होंगे इतने पैसे

अगर आप भी इस शानदार टाइटैनिक जहाज को देखना चाहते है तो ,लेकिन इसके लिए आपको खर्च करने होंगे करीब 93 लाख रुपए। ये मलबा समुद्र की सतह से लगभग 12,467 फीट नीचे है। जिसे अब आप खुद देख सकते हैं।

बता दें, कि पानी के नीचे की अलग दुनिया की खोज करने वाले इस कंपनी ने टाईटैनिक सर्वे एक्सपीडिशन 2021 प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस दौरान लोगों को टाइटैनिक के मलबे की सैर कराई जाएगी।

टाइटैनिक

ये भी पढ़ें… मुख्यमंत्री ने फूलों से बनी गुरु गोरक्षनाथ अगरबत्ती को सराहा, इसलिए बताया बड़ा कदम

मिशन विशेषज्ञ का हिस्सा

ख़बरों की माने तो ओशनगेट एक्सपीडिशन का प्रोजेक्ट पानी के नीचे टाइटैनिक के मलबे की खोज और रिसर्च के लिए 'नागरिक विशेषज्ञों' को 'मिशन विशेषज्ञ' के रूप में प्रशिक्षित करेगा। इस मिशन के विशेषज्ञ जिन्हें विशेषज्ञता में शामिल होने के लिए स्वीकार किया जाएगा, वे नागरिक वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं को मलबे वाली जगह पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टाइटैनिक

बता दें, कि पहला शेड्यूल मई के मध्य से जुलाई तक होगा। जिसके लिए छह मिशन निर्धारित किए जाएंगे. जिसका प्रत्येक मिशन 10 दिनों तक चलेगा। इस मिशन में 5 पनडुब्बी गोताखोर शामिल होंगे। जो नागरिक वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं को मलबे की साइट पर ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें…अमेरिका में कोरोना के 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा मामले, 2 लाख 47 हजार लोगों की मौत

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story