×

पहुंचे चोलिस्तान! पाकिस्तान पहुंचाया लड़की के चक्कर ने, FB GF से जा रहे थे मिलने

प्रशांत वैंदम लंबे वक्त से फेसबुक पर एक लड़की से डेटिंग कर रहे थे। दोनों के बीच मिलने की बात हुई थी। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए प्रशांत ने स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंच गए।

SK Gautam
Published on: 19 Nov 2019 10:06 AM GMT
पहुंचे चोलिस्तान! पाकिस्तान पहुंचाया लड़की के चक्कर ने, FB GF से जा रहे थे मिलने
X

हैदराबाद: फेसबुक पर लोगों की दोस्ती दूर–सुदूर रहने वालों से हो जा रही है। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी और आधुनिक संचार व्यवस्था का कमाल है। फेसबुक, व्हात्सप और कई ऐसे एप हैं जो सोशल मीडिया का अंग हैं। जिनकी मदद से लोग एक दूसरे से आसानी से संपर्क में आ जाते हैं।

हैदराबाद के रहने वाले हैं प्रशांत वैंदम

बीते दिन खबर आई कि पाकिस्तान ने घुसपैठ के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक की पहचान हैदराबाद के प्रशांत वैंदम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत वैंदम पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये भी देखें : आतंकियों पर ब़ड़ी कार्रवाई: भारत ने तोड़ी कमर, 7 प्रॉपर्टी को किया कब्जे में

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड के लिए निकले थे

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रशांत अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे गलती से पाकिस्तान पहुंच गए। अब चोलिस्तान की जेल में बंद हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने सोमवार को दावा किया कि बहावलपुर के पास चोलिस्तान में बिना वैध दस्तावेजों के 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। प्रशांत के अलावा दूसरे शख्स की पहचान वारी लाल के तौर पर हुई है।

फेसबुक पर स्विटजरलैंड की लड़की से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत वैंदम लंबे वक्त से फेसबुक पर एक लड़की से डेटिंग कर रहे थे। दोनों के बीच मिलने की बात हुई थी। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए प्रशांत ने स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंच गए।

ये भी देखें : राजनीति का अखाड़ा बना बीएचयू, अब सावरकर की प्रतिमा पर फेंकी गई स्याही

एक महीने के अंदर पाकिस्तान की जेल से छूटने की उम्मीद

सोमवार देर रात प्रशांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह तेलुगू में अपने माता-पिता से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें एक महीने के अंदर पाकिस्तान की जेल से छूटने की उम्मीद है। हालांकि वीडियो में प्रशांत ने ये नहीं बताया कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंचे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story