×

आज होगा ईयू अध्यक्ष पद का चुनाव, जर्मनी की रक्षा मंत्री अरसुला वॉन रेस में शामिल

यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष पद के लिए जर्मनी की रक्षा मंत्री अरसुला वॉन डर लियन को नामित किया गया है। इसलिए अब यूरोपियन संसद में नामांकन के बाद उनके नाम पर चर्चा होगी।

Manali Rastogi
Published on: 3 July 2019 6:56 AM GMT
आज होगा ईयू अध्यक्ष पद का चुनाव, जर्मनी की रक्षा मंत्री अरसुला वॉन रेस में शामिल
X
आज होगा ईयू अध्यक्ष पद का चुनाव, जर्मनी की रक्षा मंत्री अरसुला वॉन रेस में शामिल

ब्रूसेल्स: आज यूरोपीय यूनियन (ईयू) अपना प्रेसिडेंट का चुनाव करने वाली है। इस दौरान जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस सहित यूरोपीय देशों के चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे। बता दें, यूरोपीय यूनियन के प्रेसिडेंट चुनाव के लिए हाल ही में सांसदों के चुनाव किये गए थे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का ये काम पसंद न आया PM मोदी को, बढ़ सकती है दोनों तकरार

वहीं, यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष पद के लिए जर्मनी की रक्षा मंत्री अरसुला वॉन डर लियन को नामित किया गया है। इसलिए अब यूरोपियन संसद में नामांकन के बाद उनके नाम पर चर्चा होगी। इसके बाद अगर अरसुला को सहमति मिलती है तो इस पद पर उनका आधिकारिक रूप से चयन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: नन्हें बच्चों के घरवाले, दोस्त नहीं रोक पा रहे बहते आंसूओं को… प्रशासन पर फूटा गुस्सा

वैसे काउंसिल में अरसुला के चयन से पहले उनके नाम को लेकर जमकर बहस हो चुकी है। मगर अब अगर उनके नाम पर मुहर लगती है तो वो ईयू काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल, ईयू विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल फॉन्टेल्स और यूनियन की सेंट्रल बैंक प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड के साथ इस पद पर चयन के बाद काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस के टिकट बांटने आएंगे चौधरी, संगठन का देंगे ज्ञान

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story