×

अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के लिए शीर्ष प्राथमिकता- अर्थव्यवस्था और राष्ट्र सुरक्षा

भारत में कई हफ्तों तक चलने वाले और अहम माने जाने वाले आम चुनावों की शुरुआत के साथ सतत आर्थिक विकास, राष्ट्र सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण जैसे मुद्दे अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के लिए चुनाव की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। 

Vidushi Mishra
Published on: 14 April 2019 11:15 AM GMT
अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के लिए शीर्ष प्राथमिकता- अर्थव्यवस्था और राष्ट्र सुरक्षा
X

न्यूयॉर्क: 14 अप्रैल भारत में कई हफ्तों तक चलने वाले और अहम माने जाने वाले आम चुनावों की शुरुआत के साथ सतत आर्थिक विकास, राष्ट्र सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण जैसे मुद्दे अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के लिए चुनाव की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक समूह ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक चुनावी अभियान चला कर 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की थी।

यह भी पढ़े:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित

भारतीय प्रवासियों में मोदी समर्थकों ने ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ भरोसा जताया कि मोदी दूसरी बार सत्ता में लौटेंगे।

अमेरिकी भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने कहा कि 2019 के आम चुनाव भारत के भविष्य के लिहाज से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, “राष्ट्र सुरक्षा भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता है।”

साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी का अगला कार्यकाल देश के सतत आर्थिक विकास के साथ-साथ देश के विकास को सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़े:टीवीएस, सुजुकी, पियाजियो की 2018-19 में स्कूटर बाजार हिस्सेदारी बढ़ी

वहीं वकालती समूह ‘कोअलिशन फॉर द डिफेंस ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन एंड डेमोक्रेसी’ ने शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली का आयोजन किया।

इस रैली के सह-प्रायोजकों में अलायंस फॉर अ डेमोक्रेटिक एंड सेक्युलर साउथ एशिया, कोअलिशन फॉर अ डेमोक्रेटिक इंडिया, दलित सोलिडेरिटी फोरम (डीएसएफ) और अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल शामिल थे।

गठबंधन ने एक बयान में कहा, “भाजपा सरकार व्यवस्था में लगी जंग और संस्थानों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार है।”

गठबंधन ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की भी अपील की।

भाषा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story