×

माउंट एवरेस्ट पर ट्रैफिक जाम , शिखर पर पहुंचने को बेताब पर्वतारोही

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को ‘ट्रैफिक जाम’ जैसी स्थिति देखने को मिली क्योंकि 200 से अधिक पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचने की कोशिश की। मीडिया में आई एक खबर में बुधवार को यह दावा किया गया। 

Anoop Ojha
Published on: 22 May 2019 2:03 PM GMT
माउंट एवरेस्ट पर ट्रैफिक जाम , शिखर पर पहुंचने को बेताब पर्वतारोही
X

काठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को ‘ट्रैफिक जाम’ जैसी स्थिति देखने को मिली क्योंकि 200 से अधिक पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचने की कोशिश की। मीडिया में आई एक खबर में बुधवार को यह दावा किया गया।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक कई देशों के पर्वतारोही आज तड़के कैम्प 4 पहुंचे और उन्होंने 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर जाने के अपने रास्ते में दो घंटा से अधिक समय तक इंतजार करने की शिकायत की।

यह भी पढ़ें.....नेपाल के शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

अखबार के मुताबिक एवरेस्ट आधार शिविर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा तैनात संपर्क अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने कहा, ‘‘अत्यधिक ऊंचाई पर चढ़ाई करने वाले गाइडों के सहित 200 से अधिक पर्वतारोही आज तड़के शिखर के लिए रवाना हुए थे। ’’

यह भी पढ़ें.....पैसे के अभाव में पर्वतारोही काजल एवरेस्ट पर्वत पर नहीं फहरा पायेगी तिरंगा

उन्होंने कहा कि कई पर्वतारोही जो अटक गए थे वे बुधवार दोपहर तक चोटी पर पहुंच गए लेकिन इस बारे में सटीक संख्या का पता नहीं चल सका है।

श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि चोटी फतह करने के बाद कई पर्वतारोही लौट रहे हैं। उनकी सटीक संख्या की पुष्टि बृहस्पतिवार को हो सकेगी।

सरकार ने इस साल गर्मियों के मौसम में 381 पर्वतारोहण परमिट पर्वतारोहियों को जारी किया, जिनका प्रतिनिधित्व 44 टीमें कर रही हैं।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story