×

नेपाल के शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

द हिमालयन टाइम्स की रपट में बताया गया कि कामी रिता शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई करके माउंट एवरेस्ट के शिखर को फतह करने का रिकार्ड बनाया था। वह बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ 8,850 मीटर उंचे शिखर पर पहुंचे।

Roshni Khan
Published on: 15 May 2019 10:55 AM GMT
नेपाल के शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ बनाया विश्व रिकॉर्ड
X

काठमांडू: नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। मीडिया में बुधवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गई।

द हिमालयन टाइम्स की रपट में बताया गया कि कामी रिता शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई करके माउंट एवरेस्ट के शिखर को फतह करने का रिकार्ड बनाया था। वह बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ 8,850 मीटर उंचे शिखर पर पहुंचे।

ये भी देंखे:एक लाख का इनामी बदमाश सतीश मिश्रा ऐसे चढ़ा STF के हत्थे

अखबार ने सेवन समिट ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया, ‘‘कामी रिता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सोलुखुम्बु जिले के थामे गांव के रहने वाले हैं।’’

हिमालयी राष्ट्र से प्रकाशित होने वाले एक अन्य प्रतिष्ठित दैनिक माई रिपब्लिका ने अपनी रपट में कहा है कि रिता माउंट एवरेस्ट पर 1994 से चढ़ रहे हैं। वह 1995 में चढ़ाई पूरी नहीं कर पाये थे क्योंकि शिखर पर पहुंचने से पहले उनका एक साथी बीमार हो गया था।

ये भी देंखे:Priyanka Chopra Jonas के इंस्टाग्राम पर हुए 40 Million फॉलोवर्स, बनी पहली भारतीय सेलिब्रिटी

2017 में कामी 21 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले तीसरे व्यक्ति बन गये थे। उसके अलावा सेवानिवृत्त होने से पहले अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

कामी ने 2018 में सबसे अधिक दफा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया था।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story