×

इंडोनेशिया में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, लोगों में दहशत

इंडोनेशिया में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद इंडोनेशिया में लोगों में डर का माहौल फैल गया है। भूकंप के झटके करीब 5 बजकर 33 मिनट पर सुमात्रा के दक्षिण पश्चिम में महसूस किए गए।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Aug 2019 3:05 PM GMT
इंडोनेशिया में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, लोगों में दहशत
X

जकार्ता: इंडोनेशिया में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद इंडोनेशिया में लोगों में डर का माहौल फैल गया है। भूकंप के झटके करीब 5 बजकर 33 मिनट पर सुमात्रा के दक्षिण पश्चिम में महसूस किए गए। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 मापी गई है।

यह भी पढ़ें…राज्‍यसभा में UAPA बिल पास, अब आतंकवाद से सख्‍ती से निपटेगा भारत

इससे पहले इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने जानकारी दी थि कि राजधानी जकार्ता के दक्षिण-पश्चिम में सुमूर से लगभग 147 किलोमीटर दूर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इस दौरान जकार्ता में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें…जानिए कैसे, कुलदीप सिंह सेंगर की बर्बादी के सबसे असली विलेन हैं अखिलेश यादव

गौरतलब है कि पिछले साल सुलावेसी द्वीप के पालू में इसी तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी वजह से 2200 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लापता हो गए। इससे पहले 26 दिसंबर, 2004 को सुमात्रा तट से दूर 9.1 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था जिसमें हिंद महासागर इलाके में 2.2लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। मृतकों में 1,70,000 लोग इंडोनेशिया के थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story