×

दो फिटी पाकिस्तानी दूल्हे को मिली 6 फिट की दुल्हनियां, फिर हुआ ये...

बता दें कि बुरहान चिश्ती को प्यार से लोग बोबो के नाम से जानते हैं। बचपन में वो पोलियो के शिकार हो गए। इसके बाद से वो व्हीलचेयर पर अपना जीवन बिताने लगे, लेकिन अपनी लाइफ में वो खूब मस्ती करते हैं। चिश्ती जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते।

Shivakant Shukla
Published on: 22 Nov 2019 7:52 AM GMT
दो फिटी पाकिस्तानी दूल्हे को मिली 6 फिट की दुल्हनियां, फिर हुआ ये...
X

ओस्लो: नॉर्वे में रहने वाले मूलरूप से पाकिस्तान के निवासी दो फीट लंबे बुरहान चिश्ती के शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर कोहराम मचाए हुए है। दरअसल, ये वीडियो उनकी शादी का है, खास बात ये है कि इस वीडियो में एक पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि बुरहान चिश्ती करीब 6 फीट की खूबसूरत लड़की से शादी कर रहे हैं।

कौन हैं बुरहान चिश्ती?

बता दें कि बुरहान चिश्ती को प्यार से लोग बोबो के नाम से जानते हैं। बचपन में वो पोलियो के शिकार हो गए। इसके बाद से वो व्हीलचेयर पर अपना जीवन बिताने लगे, लेकिन अपनी लाइफ में वो खूब मस्ती करते हैं। चिश्ती जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते।

ये भी पढ़ें—फेसबुक के सीईओ ने इस सोशल मीडिया ऐप पर बनाया अपना सीक्रेट अकाउंट

बुरहान चिश्ती ने किया स्पेशल डांस

बुरहान चिश्ती ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में धूमधाम से शादी की। यहां से उनके डांस का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। डांस के दौरान बोबो को उनके दोस्तों ने गोद में उठा लिया। इसके बाद वो व्हीलचेयर में बैठ कर हर किसी के साथ सेल्फी लेते दिखे। उनकी शादी के रिसेप्शन में 13 देशों के लोग पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story